Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

पुलिस और सेना ने श्री बद्रीनाथ धाम में चलाया सघन चेकिंग अभियान

 

बीडीएस टीम ने अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरणों से मंदिर परिसर के प्रत्येक क्षेत्र की जांच की

 

देहरादून/गोपेश्वर। श्री बद्रीनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार के निर्देशन में बद्रीनाथ पुलिस द्वारा आज एक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

 

इस अभियान में बम डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीएस) टीम, मंदिर समिति तथा भारतीय सेना की 07 असम राइफल्स की संयुक्त टीम ने भाग लिया। चेकिंग के दौरान श्री बद्रीनाथ धाम परिसर, श्रद्धालु प्रवेश द्वार, पार्किंग स्थल, यात्री प्रतीक्षालय और आसपास के मार्गों में सुरक्षा व्यवस्था की गहन जांच की गई। श्रद्धालुओं के सामान, वाहनों एवं आवासीय परिसरों की भी सावधानीपूर्वक जांच की गई।

 

बीडीएस टीम ने अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरणों की सहायता से मंदिर परिसर के प्रत्येक क्षेत्र की बारीकी से जांच की और किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि पर विशेष निगरानी रखी।

 

थानाध्यक्ष श्री नवनीत भंडारी ने बताया कि इस संयुक्त चेकिंग अभियान का मुख्य उद्देश्य आपात स्थिति में पुलिस, बीडीएस टीम, सेना और मंदिर समिति के बीच समन्वय एवं त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को परखना था, ताकि सुरक्षा व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान संदिग्ध बैग, वाहनों एवं वस्तुओं की गहन जांच की गई तथा सुरक्षा को सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को प्रदान किए गए।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने स्थानीय नागरिकों, दुकानदारों, वाहन चालकों एवं श्रद्धालुओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि श्री बद्रीनाथ धाम की पवित्रता और सुरक्षा अक्षुण्ण बनी रहे।

Related posts

दून उद्योग व्यापार मंडल की कोर कमेटी की बैठक सम्पन्न

cradmin

30 अक्टूबर से प्रारंभ होगा पंचकल्याण प्रतिष्ठा महोत्सव…

cradmin

देहरादून के द पेस्टल वीड स्कूल देहरादून ने मुज़फ़्फरनगर में उभरती प्रतिभाओं को दिया मंच

cradmin

भगवान बदरी विशाल पहुंचे माता से मिलने मातामूर्ति

prabhatchingari

कृषि और उद्यान के क्षेत्र में आर्थिकी बढ़ाने के लिए नवाचार पर विशेष ध्यान दिया जाए…

prabhatchingari

नथिंग के सब-ब्राण्ड ने तीन तरह के ईयरबड्स के अलावा सैकण्ड-जनरेशन स्मार्टफोन का अनावरण किया

prabhatchingari

Leave a Comment