Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून /विकासनगर
मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के *”ड्रग फ्री देवभूमि उत्तराखण्ड 2025″* के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी तथा नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश निर्गत किए गए हैं।

निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए दून पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/व्यापार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक -09/5/2025 थाना विकासनगर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुल नं0 01 के निकट स्थित AK नर्सरी के पास से 02 अभियुक्तों 01- राजेन्द्र पुत्र दौलत तथा 02- अतर सिंह पुत्र रईया राम को 850 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली विकासनगर पर धारा- 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*
01- राजेन्द्र पुत्र दौलत राम निवासी ग्राम मसराह पोस्ट चंदना धार जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश, उम्र 34 वर्ष
02- अतर सिंह पुत्र रईया राम निवासी ग्राम बावत मुशाडी पोस्ट चंदना धार जिला शिमला हिमाचल प्रदेश उम्र 34 वर्ष

Related posts

राज्यपाल और स्वास्थ्य मंत्री ने टीबी मुक्त भारत अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को किया सम्मानित…

cradmin

कला, संस्कृति और संगीत का संगम: 30वाँ विरासत महोत्सव 4 अक्टूबर से

cradmin

डीएम सेरागांव पहुच विभागवार पुनर्निर्माण, राहत कार्यों की उच्च स्तरीय समीक्षा; मौके पर ही फंड स्वीकृत

cradmin

दून पुलिस ने सत्यापन में 4 बच्चों समेत 9 बांग्लादेशी किए गिरफ्तार, लोकल पुलिस, LIU,SOG,मिलिट्री इंटेलीजेंस और IB गहन पूछताछ में जुटी

prabhatchingari

ग्राफिक एरा अस्पताल का नया कीर्तिमान वृद्ध महिला के ब्रेन में पेसमेकर लगाने में कामयाबी

prabhatchingari

श्रीमहंत देवेंद्र दास के निर्देशन में 2 से 4 बजे के बीच पूरी होगी संपूर्ण प्रक्रिया ,गुरु मंत्र पाकर धन्य-धन्य हो गुरु की प्यारी संगत

prabhatchingari

Leave a Comment