Prabhat Chingari
उत्तराखंड

चमोली में पुलिस आरक्षी भर्ती शारीरिक दक्षता परीक्षा सकुशल सम्पन्न

*जनपद चमोली में चल रही उत्तराखण्ड पुलिस आरक्षी भर्ती शारीरिक दक्षता परीक्षा सकुशल सम्पन्न*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
जनपद चमोली में उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के निर्देशों के क्रम व पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार की अध्यक्षता में पुलिस आरक्षी शारीरिक दक्षता परीक्षा सकुशल संपन्न हो गयी है।
जनपद चमोली में भर्ती केन्द्र पुलिस लाइन गोपेश्वर में दिनाँक 24.02.25 से आरम्भ हुई उत्तराखण्ड़ पुलिस आरक्षी (पुरुष)/पीएसी/आई0आर0बी0(पुरुष) भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा कल दिनांक 04.03.25 सम्पन्न हुई।
उक्त परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आयोजित करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके लिए प्रत्येक चरण को राजपत्रित अधिकारियों की कड़ी निगरानी में संपन्न कराया गया, साथ ही पूरी भर्ती प्रक्रिया में प्रत्येक इवेंट की वीडियोग्राफी भी कराई गई, ताकि भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।
उक्त परीक्षा में कुल 3461 अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन किया गया। जिसमें कुल 2677 अभ्यर्थी उपस्थित हुए व 784 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे, 1998 अभ्यर्थियों द्वारा शारीरिक नापजोख/दक्षता परीक्षा पास की गई तथा 679 शारीरिक दक्षता में असफल हुए।

Related posts

गोरखा दशै-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेला-2025 का धूमधाम से हुआ भव्य समापन 

cradmin

जनसुनवाई प्रणाली राज्य सरकार की प्राथमिकता; लापरवाही बर्दाश्त नहीः 

cradmin

नशे की लत ने बनाया वाहन चोर, दो युवक गिरफ्तार

cradmin

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत लाभार्थियों के साथ वर्चुअल संवाद किया

prabhatchingari

उत्तरांचल प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को मुख्यमंत्री धामी ने दिलाई शपथ

prabhatchingari

अवैध मादक पदार्थ के साथ 01 अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

cradmin

Leave a Comment