---Advertisement---

पुलिस ने चोरी की साजिश की नाकाम , माल सहित 2 आरोपी दबोचे”

By: Naveen Joshi

On: Sunday, August 10, 2025 7:46 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
08 अगस्त 2025 को वादी मुन्ना लाल पुत्र श्री शुक्रिया लाल, निवासी ग्राम टटासू डिम्मर, पोस्ट ऑफिस सिमली द्वारा कोतवाली कर्णप्रयाग में तहरीर दी गई कि दो व्यक्ति
1.अजय प्रसाद पुत्र स्व0 भगत राम निवासी ग्राम मैखुरा कोतवाली कर्णप्रयाग जनपद चमोली उम्र 34 वर्ष।
2. रमेश रावत पुत्र श्री जयन्द्र सिंह निवासी ग्राम खोला (डिम्मर) कोतवाली कर्णप्रयाग जनपद चमोली उम्र 35 वर्ष।
द्वारा उसकी जेसीबी मशीन का लोहे का बैकेट चोरी कर वाहन संख्या UK11-5418 (मारुति 800 कार) में ले जाया गया है।
वादी की तहरीर के आधार पर कोतवाली कर्णप्रयाग में तत्काल मुकदमा अपराध संख्या- 41/2025, धारा-303(2)/317(2) BNS के तहत पंजीकृत किया गया। मामले में नामजद अभियुक्तों को पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए चोरी किए गए जेसीबी के बैकेट के साथ गिरफ्तार किया गया। जिन्हें बाद आवश्यक कार्यवाही माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment