---Advertisement---

रैली को लेकर पुलिस ने जारी किया विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी

By: Naveen Joshi

On: Sunday, February 15, 2026 8:09 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

देहरादून,कल  प्रस्तावित रैली के आयोजन के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु पुलिस प्रशासन द्वारा विस्तृत रूट डायवर्जन प्लान जारी किया गया है। रैली के विभिन्न स्थानों पर पहुंचने के दौरान संबंधित मार्गों पर यातायात को आवश्यकतानुसार डायवर्ट एवं नियंत्रित किया जाएगा।

रैली के दौरान यातायात व्यवस्था

रैली के परेड ग्राउंड से प्रस्थान करने पर ओरियण्ट चौक से कनक चौक की ओर जाने वाले यातायात को ग्लोब चौक के माध्यम से भेजा जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर लैन्सडाउन चौक एवं बुद्धा चौक से भी यातायात डायवर्ट किया जाएगा।

रैली के कनक चौक पहुंचने पर पेसिफिक तिराहा से कनक चौक की ओर जाने वाले वाहनों को तनेजा ऑप्टिकल कट से रोजगार तिराहा की ओर मोड़ा जाएगा।

रैली के ओरियण्ट चौक पहुंचने पर कनक चौक से ओरियण्ट चौक जाने वाले यातायात को पेसिफिक तिराहा के रास्ते भेजा जाएगा। ग्लोब चौक एवं घण्टाघर से ओरियण्ट चौक की ओर जाने वाले यातायात को क्रमशः पेसिफिक तिराहा एवं दर्शनलाल चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा। रैली के ओरियण्ट चौक पार करने के उपरांत भी यह व्यवस्था प्रभावी रहेगी।

रैली के ग्लोब चौक पहुंचने पर ग्लोब चौक से बहल चौक की ओर जाने वाले यातायात को पेसिफिक तिराहा से बैनी बाजार की ओर भेजा जाएगा। रैली के पीछे किसी भी प्रकार का यातायात संचालित नहीं किया जाएगा।

रैली के बहल चौक पार करने पर राजपुर रोड एवं बैनी बाजार चौक से आने वाले यातायात को आवश्यकता अनुसार रोक-रोक कर संचालित किया जाएगा। एनेक्सी तिराहा से हाथीबड़कला की ओर जाने वाले यातायात को पूर्णतः प्रतिबंधित रखते हुए सीएसडी तिराहा एवं वाटिका तिराहा होते हुए बिंदाल की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

रैली के दिलाराम चौक पार करने पर कालीदास तिराहा से दिलाराम जाने वाले वाहनों को पथरियापीर/नेशविला रोड की ओर मोड़ा जाएगा। इसी प्रकार रैली के राज प्लाजा पहुंचने पर राजपुर रोड से कैण्ट की ओर जाने वाले यातायात को घण्टाघर की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

पार्किंग व्यवस्था

रैली के दौरान विभिन्न श्रेणियों के वाहनों हेतु निम्न स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है—

गुरूनानक ग्राउंड, रेसकोर्स – बड़ी बसों के लिए

रेंजर्स ग्राउंड – सिटी बसों एवं रैली ड्यूटी में तैनात पुलिस बल के वाहनों के लिए

खेल मैदान, परेड ग्राउंड – प्रतिभागियों के छोटे वाहनों के लिए

स्मार्ट सिटी शेड पार्किंग, परेड ग्राउंड – वीआईपी वाहनों के लिए

प्रमुख डायवर्जन/बैरियर प्वाइंट

दिलाराम चौक, एनेक्सी तिराहा, कालीदास तिराहा, ओरियण्ट चौक, पेसिफिक तिराहा, ग्लोब चौक एवं वाटिका तिराहा पर बैरियर लगाकर यातायात को नियंत्रित किया जाएगा।

आमजन से अपील

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए अनुरोध किया है कि दिनांक 16 फरवरी को प्रातः 11:00 बजे से रैली समाप्ति तक राजपुर रोड एवं हाथीबड़कला रोड का प्रयोग यथासंभव न करें तथा वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, जिससे अनावश्यक असुविधा से बचा जा सके और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment