*07 किलोमीटर पैदल चल कर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के मुख्य अभियंता आरपी सिंह पहुंचे डुमक गांव,कहा मोटर सड़क अवश्य बनेगी*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के मुख्य अभियंता आरपी सिंह 07 किमी. पैदल चल कर डुमक गांव पहुंचे और ग्रामीणों के साथ सैजी लग्गा मैकोट वेमरु स्यूंण डुमक कलगोठ प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के बारे में वार्ता की। ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि सड़क अवश्य ही बनेगी।
पिछले दिनों डुमक गांव के ग्रामीणों ने संयुक्त संघर्ष समिति जोशीमठ दशोली ग्राम संघर्ष समिति डुमक के बैनर के नीचे कई दिनों तक हल्ला बोल पदयात्रा एवं क्रमिक धरना प्रदर्शन जिला मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन किया गया था। तथा लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का निर्णय भी लिया था। इस संबंध में सचिव स्तर के अधिकारियों ने भी ग्रामीणों के साथ कई दौर की वार्ता की जो सफल रही और ग्रामीण वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए तैयार हो गए।
आज एक नई किरण दिखाई दी जब ग्रामीणों को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के मुख्य अभियंता आरपी सिंह कलगोठ गांव से पैदल मोटर रोड़ का निरीक्षण करते हुए डुमक पहुंचे। वे इस गांव को देखकर भाव विभोर हो गए। उन्होंने अपने अधिकारियों को नसीहत दी तथा कहा कि मोटर रोड़ निर्माण में घोर लापरवाही की गई है। उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में जनता के अनुसार ही सड़क का निर्माण किया जाएगा।आंदोलनकारी अंकी भंडारी ने कहा कि अधिकारियों के वार्तानुसार लगता है कि सड़क का काम हो सकता है किंतु जब तक टेंडर प्रक्रिया शुरू नहीं की जाती है और काम शुरू नहीं होता है तब तक विश्वास करना कठिन है।
मुख्य अभियंता आरपी सिंह के साथ अधिशासी अभियंता परशुराम चमोली जेई आदि लोग उपस्थित थे। अब देखना होगा कि आरपी सिंह के डुमक गांव भ्रमण के वाद क्या ग्रामीणों की आशा के अनुरूप काम हो सकता है एक लंबे सफर तक क्षेत्र के लोग आंदोलन करते रहें और सड़क की मांग कर रहे हैं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि प्रेम सिंह सनवाल, राजेंद्र सिंह भंडारी संघर्ष समिति के अध्यक्ष उपस्थित थे।

--- 






