---Advertisement---

वाद विवाद प्रतियोगिता डेबोथाॅन में प्रणव प्रथम

By: prabhatchingari

On: Tuesday, April 8, 2025 7:08 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून, ग्राफिक एरा के वाद-विवाद प्रतियोगिता डेबोथाॅन 2.0 में प्रणव जोशी ने बाजी मारी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री के वित्तीय सलाहकार व पूर्व मुख्य सचिव इंदु कुमार पाण्डे ने कहा कि तकनीक का उपयोग लोगों के जीवन को बेहतर बनाने और पर्यावरण के संरक्षण के लिये करें न कि केवल उपभोग के लिये।
ग्राफिक एरा के सिल्वर जुबली कन्वेंशन सेण्टर में डेबोथाॅन 2.0 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्री पाण्डे ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रकृति के साथ खिलवाड़ बहुत महंगा पड़ सकता है। दिन प्रति दिन कई खबरे और रिपोटर््स देखने को मिल रहीं हैं जो मानव जाती को सचेत कराती हैं कि पर्यावरण के संरक्षण के बारे में गम्भीरता से सोचा जाये। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. नरपिन्दर सिंह ने कहा कि डेबोथाॅन जैसी प्रतियोगिताओं के आयोजन से छात्र-छात्राओं में आत्मविश्वास, अपनी बात को सामने रखकर तर्क देने व पब्लिक स्पिकिंग जैसे कौशल का विकास होता है। डेबोथाॅन में 10 से ज्यादा विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इनमें ’कौन बनेगा डेबोथाॅन’ विनर प्रतियोगिता में प्रणव जोशी (बीटेक सीएससी, सिक्थ सेमेस्टर, जीईयू) ने पहला, अमन रावत (बीटेक सीएससी, सेकण्ड सेमेस्टर, जीईएचयू, देहरादून) ने दूसरा और अंश चुग (बीटेक सीएससी, फोर्थ सेमेस्टर, जीईएचयू, भीमताल) ने तीसरा स्थान हासिल किया। ’चर्चा’ प्रतियोगिता में पहले स्थान पर निलक्ष्य (बीटेक फोर्थ सेमेस्टर, जीईयू) और स्मृति पाण्डे (बीटेक सीएससी, फोर्थ सेमेस्टर, जीईयू) दूसरे स्थान पर निमिश व्यास (बीटेक सीएससी, सिक्थ सेमेस्टर, देहरादून) और निकिता काण्डपाल (बीटेक बाॅयोटक सिक्थ सेमेस्टर, जीईयू) रहे।
कार्यक्रम का आयोजन डिपार्टमेण्ट आॅफ मैनेजमेण्ट स्टडीज और डिबेटिंग सोसायटी ने डिपार्टमेण्ट आॅफ कामर्स, डिपार्टमेण्ट आॅफ ह्यूमैनिटीज एण्ड सोशल साइंसेज, क्वीजिंग कम्यूनिटी और यूथ पार्लियामेण्ट सोसायटी के साहयोग से किया।

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment