Advertisement

प्रीमियर लीग सीजन-2: शेड्यूल घोषित, क्रिकेट का महाकुंभ 23 सितंबर से

By: Naveen Joshi

On: Sunday, September 14, 2025 7:36 PM

Google News
Follow Us

 

देहरादून,  राज्य में क्रिकेट और संस्कृति का सबसे बड़ा महोत्सव — उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) सीजन-2 — अब एक बार फिर दर्शकों को लुभाने के लिए तैयार है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) और स्पार्क स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट ने रविवार को प्रतियोगिता का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया। 23 सितंबर से 5 अक्टूबर तक देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस टूर्नामेंट में सात पुरुष और चार महिला टीमें मैदान में उतरेंगी। दो हफ्ते तक चलने वाले इस क्रिकेटीय जश्न में कुल 30 रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे।

धमाकेदार आगाज़ महिला टूर्नामेंट 23 सितंबर से शुरू होगा। चार टीमें — मसूरी थंडर्स, पिथौरागढ़ हरिकेन्स, टिहरी क्वींस और हरिद्वार स्टॉर्म — राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में भिड़ेंगी। फाइनल 26 सितंबर को होगा।

ओपनिंग मैच गत विजेता मसूरी थंडर्स और पिथौरागढ़ हरिकेन्स के बीच खेला जाएगा।

 

पुरुष प्रतियोगिता: चैंपियनों की टक्कर 27 सितंबर से पुरुष टूर्नामेंट का बिगुल बजेगा। सात टीमों — यूएसएन इंडियंस, देहरादून वारियर्स, टिहरी टाइटंस, ऋषिकेश फाल्कन्स, हरिद्वार एल्मास, नैनीताल टाइगर्स और पिथौरागढ़ हरिकेन्स — के बीच 21 लीग मैच खेले जाएंगे।

इसके बाद 2nd और 3rd स्थान की टीमों के बीच एलिमिनेटर होगा और 5 अक्टूबर को रोमांचक फाइनल के साथ क्रिकेट महोत्सव का समापन होगा। उद्घाटन मैच में गत विजेता यूएसएन इंडियंस और देहरादून वारियर्स आमने-सामने होंगे।

सितारों से सजेगा मैदान यूपीएल का दूसरा सीजन खास होगा, क्योंकि आकाश माधवाल और जे. सुथित जैसे सितारे भी इसमें अपने जलवे बिखेरेंगे। आयोजकों के मुताबिक इस बार आकर्षक पुरस्कार राशि और भव्य आयोजन से टूर्नामेंट दर्शकों को एक यादगार अनुभव देगा। राज्य के क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह आयोजन केवल खेल ही नहीं, बल्कि उत्सव बनने जा रहा है।

 

 

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 29, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 27, 2026

Leave a Comment