Advertisement

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, विभागों को सौंपे गए दायित्व

By: Naveen Joshi

On: Sunday, June 7, 2026 6:14 PM

Google News
Follow Us

 

देहरादून,  12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर जनपद प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

बैठक के प्रारंभ में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार ने मुख्य विकास अधिकारी सहित उपस्थित अधिकारियों का स्वागत करते हुए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में अब तक आयोजित कार्यक्रमों एवं आगामी प्रस्तावित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।

डॉ. मिथिलेश कुमार ने बताया कि आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित कॉमन योग प्रोटोकॉल के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा जनसहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद में विभिन्न स्तरों पर जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। विद्यालयों, महाविद्यालयों, सरकारी कार्यालयों, ग्राम पंचायतों तथा सामाजिक संगठनों के सहयोग से योग को जन-जन तक पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने योग दिवस के सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवनशैली का आधार है। उन्होंने अधिकारियों से अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान कॉमन योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत ‘योग ब्रेक’ विषय पर एक दिवसीय योग कार्यशाला का आयोजन भी किया गया। योग प्रशिक्षक रविन्द्र थपलियाल ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। उन्होंने नियमित योगाभ्यास से होने वाले स्वास्थ्य लाभों तथा तनावमुक्त एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों से अपने-अपने स्तर पर आमजन को योग के प्रति जागरूक करने तथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित कराने का आग्रह किया।

बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग करते हुए योग दिवस के सफल आयोजन के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

August 21, 2026

August 17, 2026

August 15, 2026

August 11, 2026

August 4, 2026

August 2, 2026

Leave a Comment