---Advertisement---

बाबा नीब करौरी महाराज पर आधारित फिल्म का प्रोमो व पोस्टर जारी

By: Naveen Joshi

On: Monday, April 13, 2026 6:03 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

मुख्यमंत्री ने बताया—फिल्म श्रद्धा, भक्ति और मानवता का संदेश देगी समाज को

देहरादून, मुख्यमंत्री  धामी ने  मुख्यमंत्री आवास में बाबा नीब करौरी महाराज पर आधारित फिल्म के प्रोमो और पोस्टर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह फिल्म केवल एक सिनेमाई प्रस्तुति नहीं, बल्कि श्रद्धा, भक्ति और मानवता के उच्च आदर्शों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का सराहनीय प्रयास है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा नीब करौरी महाराज का दिव्य जीवन आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी शिक्षाएं सरलता, करुणा, सेवा और भक्ति के मार्ग पर चलने का संदेश देती हैं, जो वर्तमान समय में अत्यंत प्रासंगिक हैं।

उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर आधारित ऐसे प्रयास भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों के संरक्षण व प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यह फिल्म समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगी और नई पीढ़ी को अपने सांस्कृतिक व आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने में सहायक सिद्ध होगी।

मुख्यमंत्री ने फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों, निर्देशक और निर्माता दल को इस सराहनीय प्रयास के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर स्वामी रामदेव, स्वामी चिदानंद सरस्वती, फिल्म निर्देशक शरद सिंह ठाकुर सहित अन्य कलाकार उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment