Advertisement

महिला समूहों की समृद्धि सहकारिता से ही संभव : डॉ दर्शन दानू

By: prabhatchingari

On: Monday, August 19, 2024 3:45 PM

Google News
Follow Us
------

*महिला समूहों की समृद्धि सहकारिता से ही संभव : डॉ दर्शन दानू*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एव ग्रामीण उघम वेग वृद्धि परियोजना की ओर से संचालित सुनंदा स्वायत सहकारिता मुंदोली की प्रथम वार्षिक आम सभा का उदघाटन मुख्य अतिथि डॉ दर्शन दानू विशिष्ट अतिथि प्रधान संघ अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, जेष्ट प्रमुख संगीता देवी, कलस्टर अध्यक्ष सुशीला देवी ने सयुंक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुये सुशीला देवी ने सभी अतिथियों एव समूह सदस्यों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख डॉ दर्शन दानू ने कलस्टर सदस्यों को सहकारिता के साथ मिलकर आजीविका संवर्धन गतिविधियों को संचालित कर स्वरोजगार करने पर बल दिया उन्होंने कहा की यदि हमारी मातृशक्ति सहकारिता के साथ मिलकर कार्य करती तो उनकी आर्थिकी अवश्य मजबूत होंगी। महिलाओ की मांग पर उन्होंने न्याय पंचायत स्तर पर कलस्टर कार्यालय एव साप्ताहिक हाट संचालन करने के लिये कार्यवाही करने का वादा किया।
सुनंदा कलस्टर के लेखाकार मयंक कुनियाल द्वारा लेखा – जोखा का प्रस्तुतीकरण किया गया जबकि व्यापार प्रोत्साहक महिपाल सिंह कलस्टर की गतिविधियों का प्रस्तुतीकरण किया गया। निदेशक मंडल मे अध्यक्ष सुशीला देवी, कोषाध्यक्ष किरन, सचिव भवानी देवी को पुनः सर्वसहमति से मनोनीत किया गया जबकि हरनी से उमा देवी, कुलिंग से कली देवी, ल्वाणी से अनीता देवी, सुया से ललिता देवी को निदेशक मण्डल मे सदस्य मनोनयन किया गया। जेष्ट प्रमुख संगीता देवी के द्वारा निदेशक मंडल की नव मनोनीत कार्यकारिणी का पद एव गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी।
बैठक मे सुनंदा कलस्टर के 18 ग्राम संगठनों के 198 महिला सदस्यों ने प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर प्रधान संघ के अध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, क्षेप सदस्य पान सिंह तुलेरा, ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक भास्कर तिवारी, हिमालय फल प्रस्कारण केंद्र के अध्यक्ष बलबीर दानू, एनआरएलएम के ब्लॉक मिशन प्रबंधक जियाल हसन, रीप के एम एन्ड ई लक्ष्मी प्रसाद नैनवाल, आजीविका समन्वयक अर्जुन नेगी, क़ृषि सहायक राहुल कपकोटी, कमल दानू आदि उपस्थित रहे।
इस मौके पर उत्कृष्ट कार्यों और विभिन्न गतिविधियों को संचालित करने वाली श्रीमती पुष्पा देवी (वांक ), कमला देवी (ल्वाणी ), पुष्पा देवी (हरनी), बसंती देवी ( धारकोट ), सुशीला देवी (मुंदोली ) को ब्लॉक प्रमुख डॉ दर्शन दानू द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
महिलाओ ने स्वयं तैयार किये लंच पैकेट जहाँ एक ओर बैठकों, सेमीनार मे भोजन व्यवस्था हेतू कैटरिंग व्यवस्था प्रचलित है वही देवाल के लोहाजंग मे सुनंदा कलस्टर की वार्षिक आम सभा मे समूह सदस्यों द्वारा स्वयं लंच पैकेट तैयार एक स्वरोजगार की मिशाल पेश की। किरन देवी, भवानी देवी ने बताया की जब हमें पता चला की भोजन व्यवस्था की जा रही है। तो उसी दिन हमने इस कार्य का ऑडर लिया। यदि आगे भी समूह को प्रोत्साहन मिलता है तो निश्चित ही स्वरोजगार को बल मिलेगा

Static 1 Static 1

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment