Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैलीमनोरंजन

भव्य होली मिलन में झूमे जनप्रतिनिधि, सौहार्द और भाईचारे का दिया संदेश

 

देहरादून। जीएमएस रोड स्थित आर्य पैलेस में भारतीय सर्व समाज महासंघ द्वारा आयोजित भव्य होली मिलन समारोह उत्साह, उमंग और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, कैंट विधायक सविता कपूर तथा भारतीय सर्व समाज महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकुमार वालिया सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता की।

समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति और युवा वर्ग की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। रंगों की फुहार और होली गीतों की धुन पर जनप्रतिनिधि भी स्वयं को रोक नहीं पाए और सभी ने उत्साहपूर्वक नृत्य कर कार्यक्रम में नई ऊर्जा का संचार किया।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि होली का पर्व समाज को सकारात्मक ऊर्जा और नई दिशा प्रदान करता है। यह त्योहार आपसी मतभेदों और द्वेष को भुलाकर प्रेम व सौहार्द का संदेश देता है। उन्होंने सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल दिया।

कैंट विधायक सविता कपूर ने अपने संबोधन में कहा कि होली मिलन जैसे आयोजन समाज के विविध वर्गों को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करते हैं। रंगों का यह उत्सव मानवता, भाईचारे और पारस्परिक सम्मान का प्रतीक है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकुमार वालिया ने कहा कि महासंघ सदैव वंचित, दबे-कुचले और पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है और आगे भी सामाजिक जागरूकता व संगठनात्मक मजबूती के लिए कार्य करता रहेगा।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक देशराज कंणवाल, अशोक वर्मा, चौधरी अजीत सिंह, कृपाल सिंह, पीयूष गौड़, रतन चौहान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

रंग, संगीत और सामाजिक एकता के संदेश के साथ संपन्न हुआ यह होली मिलन समारोह देहरादून में चर्चा का विषय बना रहा।

Related posts

पुरुष उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2025: अपराजेय नैनीताल टाइगर्स की लगातार चौथी जीत

cradmin

भाजपा 31 अक्टूबर से सभी विधानसभा क्षेत्रों में निकालेगी पदयात्रा…

cradmin

आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत तैनात अफसर; राहत वितरण तक रहेंगे मौके पर

cradmin

महिला दिवस पर लांच होगी महिला सशक्तिकरण विभाग का महिला सारथी का पायलट प्रोजेक्ट

prabhatchingari

ड्रोन डेस्टिनेशन और इफको ने 30 लाख एकड़ तक की भारत की सबसे बड़ी ड्रोन-स्प्रे सेवा परियोजना को निष्पादित करने के लिए एक एमओए पर हस्ताक्षर किए

prabhatchingari

जी.आर. डी. में मैनेजमेंट छात्रों ने लगाए विभिन्न फ़ूड स्टाल

prabhatchingari

Leave a Comment