Prabhat Chingari
व्यापार

पंजाब एंड सिंध बैंक ने तिमाही के लिए अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा की

देहरादून: वर्ष-दर-वर्ष आधार पर कार्य-निष्पादन के उल्लेखनीय तथ्य: कुल कारोबार में 7.10% की वृद्धि दर्ज की गई और यह ₹2,08,331 करोड़ रहा। कुल जमा में 5.59% की वृद्धि हुई तथा खुदरा सावधि जमाओं में 10.15% की पर्याप्त वृद्धि परिलक्षित हुई। कुल अग्रिमों में 9.24% की वृद्धि हुई, जबकि रैम अग्रिमों में 15.69% की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। खुदरा अग्रिमों में 22.99% की वृद्धि हुई और एमएसएमई अग्रिमों में 13.63% की वृद्धि हुई। सकल अग्रिमों में रैम अग्रिम (%) 292 बीपीएस बढ़कर 49.57% से 52.49% हो गया। परिचालन लाभ में 23.35% और शुद्ध लाभ में 18.95% की वृद्धि हुई। सकल एनपीए अनुपात में 208 बीपीएस और निवल एनपीए अनुपात में 36 बीपीएस का सुधार हुआ। बैंक का ऋण जमा अनुपात 244 बीपीएस बढ़कर 70.32% से 72.76% हो गया।

तिमाही दर तिमाही आधार पर कार्य-निष्पादन के उल्लेखनीय तथ्य: शुद्ध लाभ में 30.94% की वृद्धि हुई। शुद्ध ब्याज आय में 23.37% की वृद्धि हुई। निवेश पर प्रतिफल (%) में 23 बीपीएस का सुधार हुआ। बैंक के निवल ब्याज मार्जिन-निम (%) में 37 बीपीएस का सुधार हुआ। औसत आस्तियों पर प्रतिफल (%) में 12 बीपीएस का सुधार हुआ। सीआरएआर (%), 14 बीपीएस बढ़कर 17.16% से बढ़कर 17.30% हो गया।

वित्त वर्ष 2024-25 की प्रथम तिमाही में प्रमुख घटनाक्रम: बैंक ने भारतीय सेना के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जिसके अंतर्गत सेवारत कर्मियों और पेंशनभोगियों के लिए सर्वश्रेष्ठ वेतन पैकेज प्रस्तावित किया गया। बैंक ने अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से कार ऋण देने के लिए मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के साथ गठजोड़ किया। बैंक ने ग्राहकों के धन सृजन हेतु स्टॉक और म्यूचुअल फंड निवेश के लिए मेसर्स फिसडम के साथ सहकार्यता किया। बैंक ने मोबाइल एटीएम आरंभ किया। नई पीढ़ी के ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बैंक ने सफदरजंग एन्क्लेव, नई दिल्ली में मॉडल शाखा आरंभ की।

Related posts

नथिंग फ़ोन (3ए) लाइट की सेल पांच दिसंबर से होगी शुरू 

cradmin

पिंक स्टार सेफ्टी रेटिंग – महिला यात्रियों के लिए पहली अनूठी सुरक्षा रेटिंग और दुनिया भर में घूमने-फिरने वाली महिलाओं के लिए गेम चेंजर

prabhatchingari

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया बेचता है नवंबर 2024 में 4,72,749 यूनिट

prabhatchingari

पूर्वोत्तर में ऊर्जा क्रांति: 1200 मेगावाट परियोजना को मंजूरी

cradmin

टाटा मोटर्स ने लॉन्च किया टाटा ऐस प्रो — भारत का सबसे किफायती 4-व्हील मिनी ट्रक,Rs. 3.99 लाख की शुरुआती कीमत | पेट्रोल, बाय-फ्यूल और इलेक्ट्रिक वैरिएंट में उपलब्ध

cradmin

मार्क्वार्ट ने भारत में अपनी उपस्थिति को मजबूत किया

prabhatchingari

Leave a Comment