Prabhat Chingari
उत्तराखंड

ग्राफिक एरा में आइडियाथॉन अग्रिम और अक्षत के आइडिया ने बाजी मारी

देहरादून, ग्राफिक एरा में आयोजित ई-वेस्ट आइडियाथॉन में छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन आइडियाज़ प्रस्तुत किये। अग्रिम और अक्षत के आईडिया बायो सर्किट ने पहला स्थान हासिल किया।
ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में इको-इन्नोवेटिव 25 – ई-वेस्ट मैनेजमेंट, आइडियाथॉन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर आयुक्त आईएएस नमामि बंसल ने मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में ई-वेस्ट एक गंभीर चुनौती बन चुका है ऐसे में छात्र-छात्राओं की यह पहल और सोच आने वाले समय में स्मार्ट और टिकाऊ शहरों की ओर एक बड़ा कदम हो सकती है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से नए आइडियाज़ को लाने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने ई-वेस्ट के पुनर्चक्रण, पुनः उपयोग और सुरक्षित निपटान पर विचार प्रस्तुत किये। इनमें अग्रिम के आईडिया बायो सर्किट व अक्षत के आईडिया लिथियम बैट्री रीसायकल प्लांट ने पहला स्थान हासिल किया। शौर्य शर्मा , मानसी कुशवाहा और सिद्धि तिवारी के आईडिया ई-वेस्ट रीसायकल प्लांट ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं तीसरे स्थान पर आर्यन कंसल के आईडिया इन्नोवेटिव अप्रोच ई-वेस्ट मैनेजमेंट रहा। कार्यक्रम का आयोजन ग्राफिक एरा के मैनेजमेंट स्टडीज ने इको ग्रुप सोसाइटी के सहयोग से किया। कार्यक्रम में डिपार्टमेंट ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज के एचओडी डॉ. नवनीत रावत, इको ग्रुप सोसाइटी के प्रेसिडेंट आशीष गर्ग शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related posts

डीएम ने दूरस्थ क्षेत्र नागथात में बहुउद्देशीय शिविर लगाकर सुनी जन समस्याएं

cradmin

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना में लगभग 5542 लाभार्थियों को पैसा भेजा

prabhatchingari

नन्हे कदम, सुरक्षित सड़कें: दून पुलिस ने बच्चों को दिया यातायात नियमों का संदेश

cradmin

तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल ने मनाया अपना 12वां संस्थापक दिवस

cradmin

अब तक हुए 21 लाख से अधिक पंजीकरण, मई में बदरी-केदार के लिए 8.93 लाख ने किया अप्लाई

prabhatchingari

गैंड़ गाँव की स्व. बागोरी देवी जौनपुरी लोक संस्कृति की एक विरासतीय स्तम्भ थी

prabhatchingari

Leave a Comment