Advertisement

रावलजाड रानों मंदिर समिति ने डीएम को मंदिर की सुरक्षा एवं सौंदर्यीकरण करने की मांग को लेकर ज्ञापन

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, June 16, 2026 6:16 AM

Google News
Follow Us

 

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )

विकासखंड पोखरी के अन्तर्गत रावलजाड रानों मन्दिर समिति के पदाधिकारियों द्वारा रावलजाड मन्दिर के सुरक्षा दीवार निर्माण एवं मन्दिर के समग्र विकास कार्यों के संबंध में जिलाधिकारी चमोली को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में ग्राम पंचायत बिजराकोट, बड़ेथ, डांग, इज्जर, भन्वाड़ी, रानों, सारी, क्वींठी, काण्डा एवं तोली-गैलुंग के सम्मानित प्रधानों तथा रावलजाड मन्दिर समिति के पदाधिकारियों के हस्ताक्षर शामिल रहे। सभी ने एक स्वर में रावलजाड धाम की सुरक्षा, संरक्षण एवं विकास की मांग को प्रशासन के समक्ष रखा।

इस अवसर पर रावलजाड मन्दिर समिति के अध्यक्ष सुनील पंवार, उपाध्यक्ष राजेन्द्र भण्डारी, सचिव ईश्वर सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष गजेन्द्र भण्डारी, सदस्य वीरेन्द्र भण्डारी सहित समिति के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

August 21, 2026

August 17, 2026

August 15, 2026

August 11, 2026

August 4, 2026

August 2, 2026

Leave a Comment