---Advertisement---

धार्मिक आयोजनों से समाज में बढ़ता है सद्भाव : अभिनव थापर

By: Naveen Joshi

On: Thursday, January 22, 2026 3:17 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून। राम मंदिर स्थापना दिवस के अवसर पर राजपुर रोड स्थित राज प्लाजा परिसर में राज प्लाजा एसोसिएशन द्वारा भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राम दरबार की विधिवत पूजा-अर्चना की गई तथा श्रद्धालुओं को फल, छोले और हलवे का प्रसाद वितरित किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता रही। आयोजन के दौरान आध्यात्मिक वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के आदर्शों को स्मरण किया।

इस अवसर पर कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर ने कहा कि राम मंदिर करोड़ों भारतीयों की आस्था का प्रतीक है। भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, मर्यादा, करुणा और सेवा का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि समाज में प्रेम, भाईचारा और आपसी सौहार्द बनाए रखना ही श्रीराम के आदर्शों का वास्तविक पालन है।

कार्यक्रम में राज प्लाजा एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक नारंग सहित नंद किशोर, नवीन कटारिया, रोहित, माधव, बलबीर सिंह तथा एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में आपसी सद्भाव, भाईचारे और सकारात्मक सोच को सुदृढ़ करते हैं।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment