Prabhat Chingari
उत्तराखंडव्यापार

व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर होटल व्यापारियों के विषय पर की चर्चा………

भारतीय जनता पार्टी महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी के नेतृत्व में व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने प्रदेश की यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय पुष्कर सिंह धामी जी से मुलाकात कर उत्तराखंड के होटल व्यापारियों के विषय को लेकर चर्चा की।

सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी ने बताया कि उत्तराखंड आबकारी नीति 2024 25 के अंतर्गत विषयों को लेकर सरकार के द्वारा कई बदलाव किए गए हैं इस नीति में बदलाव के कारण व्यापारियों को कई प्रकार से आर्थिक हानि का सामना हो सकता है जिससे होटल व्यापारियों को आर्थिक रूप से नुकसान उठाने के चलते होटल बंद होने की कगार पर आ सकते हैं। इन्हीं सभी समस्याओं को लेकर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी ने प्रदेश की यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी से निवेदन किया कि हमारी सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए काम कर रही है और आपके नेतृत्व में किसी को कोई भी नुकसान ना हो इसके लिए आप हमेशा परस्पर उसकी चिंता करते हैं कृपया आप इसका समाधान जल्द से जल्द करेंगे तो इन व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी।

उत्तराखंड होटल एंड रेस्टोरेंट संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप साहनी दिग्विजय सिंह बिष्ट, वेद पी रहा आदि व्यापारी उपस्थित थे।

Related posts

मैक्स हॉस्पिटल ने ज्वाइंट रिप्लेसमेंट में रोबोटिक सर्जरी के फायदे

prabhatchingari

स्कूली बच्चों ने प्रयोगशालाओं में देखा तकनीकों का भविष्य

prabhatchingari

बड़े वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड: महाराज

prabhatchingari

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर देशभर में जागरूकता अभियानों की शुरुआत की।

cradmin

उत्तरांचल प्रेस क्लब में 78वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

prabhatchingari

चमोली जिला योजना की बैठक में 7428.00 लाख की धनराशि का हुआ अनुमोदन*

prabhatchingari

Leave a Comment