Advertisement

,

सेवा पखवाड़ा-2025 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प…

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, September 10, 2025 11:47 PM

Google News
Follow Us
------

 

 

देहरादून,

सेवा पखवाड़ा-2025 की तैयारी के अंतर्गत आज सरदार पटेल मंडल, देहरादून महानगर के तत्वावधान में मंडल कार्यशाला का आयोजन कांवली रोड स्थित कार्यालय पर किया गया।

 

कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा ने की। इस अवसर पर महानगर मंत्री मोहित शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम में कैंट विधायक सविता कपूर मुख्य अतिथि और सेवा पखवाड़ा महानगर संयोजक सुरेंद्र राणा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

 

कार्यशाला का उद्देश्य 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत होने वाले विविध सामाजिक सेवा कार्यों—जैसे रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर और जनजागरूकता कार्यक्रमों—की रूपरेखा तैयार करना और उसकी रणनीति तय करना था।

 

अध्यक्षीय संबोधन में आशीष शर्मा ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सेवा पखवाड़ा को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाएँ और इसे एक जनांदोलन का रूप दें। मोहित शर्मा ने सेवा, संस्कार और समर्पण के मंत्र को अपनाने पर बल दिया। विधायक सविता कपूर ने कहा कि सेवा पखवाड़ा समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान और स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर जनजागरण का अवसर है। वहीं सुरेंद्र राणा ने सेवा पखवाड़ा की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कार्यकर्ताओं से निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने का आह्वान किया।

 

कार्यशाला में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सेवा पखवाड़ा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

 

इस अवसर पर महानगर कोषाध्यक्ष बबलू बंसल, सोशल मीडिया संयोजक महिपाल सिंह, मंडल महामंत्री मनोज कंबोज व अजय सिंह, मंडल उपाध्यक्ष विनोद तोमर, रेखा निगम, संजू गुप्ता, मंडल मंत्री सुंदेश्वर ठाकुर, शिखा वसिष्ठ, सुषमा पंवार, मंडल कोषाध्यक्ष मृगेंद्र कपूर, कार्यालय प्रभारी राजेश सिंह, पार्षद बबीता गुप्ता, मीनाक्षी मौर्य, रजनी देवी, शक्ति केन्द्र संयोजक प्रमोद दत्ता, प्रमोद शुक्ला, सतीश साहनी, रजनी शर्मा, जगमोहन सिंह, बलबीर कुशवाहा, मुन्ना कुमार, सुरेश कुमार, अभिषेक गुप्ता, अमरनाथ कुमार, भारती गांगुली, मंदिरा चौधरी, राहुल जुयाल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

 

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment