Advertisement

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में दिव्यांगजन समस्याओं की समीक्षा बैठक, समाधान के लिए दिए निर्देश*

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, June 18, 2025 6:56 PM

Google News
Follow Us

*जिलाधिकारी की अध्यक्षता में दिव्यांगजन समस्याओं की समीक्षा बैठक, समाधान के लिए दिए निर्देश*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
जिलाधिकारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता में बुधवार को जिला सभागार, गोपेश्वर में दिव्यांगजन से संबंधित समस्याओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन समाज कल्याण विभाग द्वारा किया गया।
बैठक में दिव्यांग सलाहकार बोर्ड के सदस्यों ने दिव्यांगजनों की विभिन्न समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कीं। इनमें दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने में आ रही बाधाएं, पेंशन वितरण में देरी, दिव्यांगजनों के राशन कार्ड और आधार कार्ड बनने में समस्याएं, अस्पताल से क्रत्रिम अंग उपकरणों के न मिल पाने की समस्याएं, स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव तथा रोजगार और प्रशिक्षण से जुड़ी चुनौतियाँ प्रमुख रहीं।
जिलाधिकारी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुऐ संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिये। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्रों के त्वरित वितरण, उपकरणों की आपूर्ति, पेंशन भुगतान, तथा कौशल विकास से जुड़े कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने हेतु सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिये । उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी को 15 दिन में दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड के सदस्यों के साथ एक बैठक करने के निर्देश दिये।
बैठक में जिला विकास अधिकारी के के पंत , समाज कल्याण अधिकारी धनंजय लिंगवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अभिषेक गुप्ता, दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड के सदस्यों सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 29, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 27, 2026

Leave a Comment