Advertisement

नदी का रुख मोड़ अवैध निर्माण, डीएम ने दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश

By: Naveen Joshi

On: Thursday, September 18, 2025 10:39 PM

Google News
Follow Us
------

 

देहरादून,  जिलाधिकारी सविन बंसल आपदा प्रभावित क्षेत्रों में लगातार ग्राउंड जीरो पर सक्रिय हैं। अतिवृष्टि में फंसे लोगों का रेस्क्यू कराने के बाद अब जिला प्रशासन सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सेवाओं को बहाल करने में जुट गया है।

 

निरीक्षण के दौरान डीएम ने मालदेवता के किसनपुरी बांडावाली में नदी का रुख मोड़कर अनधिकृत तरीके से रिज़ॉर्ट निर्माण और एप्रोच बनाने पर कड़ा रुख अपनाया है। अवैध निर्माण से करीब 150 मीटर सड़क बह गई और छह करोड़ रुपये से अधिक की सरकारी संपत्ति का नुकसान हुआ। जिलाधिकारी ने मामले की उच्च स्तरीय जांच की संस्तुति कर दी है।

 

डीएम सविन बंसल और मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने मालदेवता, किसनपुरी, केशरवाला और कोठालगेट सहित कई आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को क्षतिग्रस्त सड़कों और पुलों की एप्रोच जल्द दुरुस्त कर यातायात बहाल करने के निर्देश दिए।

 

कोठालगेट के पास क्षतिग्रस्त पुल से मसूरी क्षेत्र का संपर्क कट गया था। युद्धस्तर पर कार्य करते हुए जिला प्रशासन ने रातों-रात वैली ब्रिज का निर्माण कराया, जिससे फिलहाल हल्के वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है और लोगों को बड़ी राहत मिली है।

 

डीएम ने मालदेवता और अन्य प्रभावित क्षेत्रों में वायरक्रेट लगाकर सड़क बहाव को रोकने तथा नदी को चैनलाइज करने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि आपदा की इस कठिन घड़ी में प्रशासन हर समय प्रभावित लोगों के साथ खड़ा है और क्यूआरटी टीमें लगातार फील्ड में तैनात हैं।

 

 

 

 

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment