Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

जयंत चौधरी के दौरे से रालोद में जोश, 2 मई को हरजौली में बड़ी जनसभा

देहरादून, राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी 2 मई को उत्तराखंड में अपनी पहली जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जनसभा गुरुकुल नारसन क्षेत्र के हरजौली गांव में आयोजित होगी, जिसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

देहरादून स्थित उज्जवल रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान रालोद खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी चौधरी नीरपाल सिंह ने बताया कि जयंत चौधरी के आगमन को लेकर कार्यकर्ता बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और उनके भव्य स्वागत की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 2 मई की जनसभा को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ जुट जाएं। गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाकर और नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।

प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पंत ने कहा कि जयंत चौधरी के उत्तराखंड दौरे से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी और संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि इसका सकारात्मक प्रभाव 2027 के विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा।

प्रेस वार्ता में  खेल प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष रूपिन चौधरी , सुरेंद्र शर्मा,  तिलैरिया और जितेंद्र  भी उपस्थित रहे।

Related posts

पंच बदरी सर्किट को किया जाएगा सक्रिय : ऋषि प्रसाद सती

cradmin

सरकार आपके द्वार: सुदूरवर्ती सोरना में बहुउद्देशीय शिविर, 677 लोग हुए लाभान्वित

cradmin

वन्यजीव सप्ताह का शुभारंभ : मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई बाइक रैली को हरी झंडी

cradmin

पंचांग-राशिफल: आज किन राशियों पर रहेगी ग्रहों की विशेष कृपा

cradmin

भद्राज मंदिर त्याड़े डांडे में हुआ भव्य धार्मिक आयोजन

cradmin

बद्रीनाथ विधानसभा में 10 जुलाई को होगा मतदान…..

prabhatchingari

Leave a Comment