Advertisement

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर रूट प्लान तैयार।

By: prabhatchingari

On: Friday, July 5, 2024 11:20 AM

Google News
Follow Us

देहरादून। 22 जुलाई से शुरू होने जा रही कांवड़ यात्रा को लेकर ट्रैफिक प्लान तैयार कर लिया गया है। यात्रा निर्विघ्न संपन्न हो, इसे लेकर सावन की शुरुआत होते ही दिल्ली- देहरादून हाईवे समेत सभी प्रमुख कांवड़ मार्गों पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है।
गुरुवार को यूपी और उत्तराखंड के अफसरों की मौजूदगी पूरे ट्रैफिक प्लान पर विस्तृत चर्चा हुई, जिसके बाद इसे फाइनल कर दिया गया। 22 जुलाई की रात 12 बजे से कावड़ यात्रा के चलते गाजियाबाद से मेरठ मुजफ्फरनगर तक नेशनल हाईवे 58 पर भारी वाहन नहीं चलेंगे। एक्सप्रेसवे पर भी भारी वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है। गंग नहर पटरी मार्ग पर भी कोई भारी वाहन नहीं चलेगा

27 से हाईवे को वनवे कर दिया जाएगा। एक तरफ शिव भक्त चलेंगे दूसरी साइड में हल्के वाहन। 29 की रात 12:00 बजे से सभी वाहनों को हाईवे पर नहीं चलने दिया जाएगा। कावड़ यात्रा के चलते चार राज्यों के पुलिस अधिकारियों की बैठक में लिया गया निर्णय।

ADG जोन डीके ठाकुर ने 12 जिलों के ट्रैफिक पुलिस अधिकारी और हरियाणा दिल्ली उत्तराखंड के ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक। सीएनजी और पेट्रोल पंप पर रखना होगा 5 दिन का स्टॉक।

कावड़ यात्रा की तैयारी का जायजा लेने के लिए 6 जुलाई को प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी मेरठ में बैठक करेंगे और कांवड़ मार्ग का निरीक्षण करेंगे

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment