Advertisement

वात्सल्य योजना के 4.39 करोड़ रुपये लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, July 7, 2026 1:49 PM

Google News
Follow Us

 

 

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने डीबीटी के माध्यम से अप्रैल, मई और जून 2026 की सहायता राशि जारी की

देहरादून, । मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत प्रदेश सरकार ने कोरोना महामारी में अपने अभिभावकों को खो चुके बच्चों के लिए तीन माह की सहायता राशि जारी कर दी है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को कैंप कार्यालय से डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से 4 करोड़ 39 लाख रुपये से अधिक की धनराशि लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के अंतर्गत वर्ष 2020 से ऐसे निराश्रित बच्चों को प्रतिमाह 3,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जिन्होंने कोरोना महामारी के दौरान अपने अभिभावकों को खो दिया। उन्होंने कहा कि मार्च 2026 तक की सहायता राशि पूर्व में जारी की जा चुकी थी, जबकि अब अप्रैल, मई और जून 2026 की राशि लाभार्थियों के खातों में भेजी गई है।

उन्होंने बताया कि अप्रैल 2026 के लिए 4,917 लाभार्थियों को 1 करोड़ 47 लाख 51 हजार रुपये, मई 2026 के लिए 4,879 लाभार्थियों को 1 करोड़ 46 लाख 37 हजार रुपये तथा जून 2026 के लिए 4,848 लाभार्थियों को 1 करोड़ 45 लाख 44 हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से जारी किए गए हैं।

रेखा आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना का उद्देश्य संकट की घड़ी में अनाथ हुए बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान कर उनके भविष्य को सुरक्षित बनाना है। योजना के प्रावधानों के अनुसार लाभार्थी के 21 वर्ष की आयु पूर्ण करने, बालिका लाभार्थी के विवाह अथवा लाभार्थी के सेवायोजित होने पर योजना का लाभ समाप्त हो जाता है।

इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के निदेशक बंशीलाल राणा, सीपीओ अंजना गुप्ता सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment