Prabhat Chingari
उत्तराखंड

शहीद कैप्टन दीपक सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

हरिद्वार, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने हरिद्वार के खड़खड़ी घाट में जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए 48 राष्ट्रीय राइफल के कैप्टन दीपक सिंह की अंतिम यात्रा में शामिल होकर शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए शहीद को अंतिम विदाई दी।
उन्होंने ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं शोकाकुल परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। सैनिक कल्याण मंत्री ने परिवारजनों से मुलाक़ात कर उनका ढांढस बंधाया और केंद्र एवं राज्य सरकार की तरफ से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
इस दौरान हरिद्वार के जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर (सेनि) सरिता पवार, कर्नल वीरेंद्र भट्ट सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Related posts

फिजियोथेरेपी दर्द से मुक्ति और सक्रिय जीवन की कुंजी

cradmin

संघ प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे उत्तराखंड, जानिए क्या है वजह ।

prabhatchingari

लोक सभा निर्वाचन को सम्पन्न कराए जाने हेतु पिथौरागढ़ में 6898 कार्मिकों का चयन करके नियुक्त किए …..

prabhatchingari

नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार (IPS) ने संभाली जनपद चमोली की कमान*

prabhatchingari

श्री बद्रीनाथ एवं श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा पर 5सितंबर तक रोक

cradmin

राजधानी में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, हजारों कार्यकर्ताओं के जुटने की उम्मीद

cradmin

Leave a Comment