,

नथिंग(2a) की बिक्री शुरु ,20 हजार रुपये से कम में खरीद सकेंगे ट्रांसपेरेंट डिजाइन वाला फोन,

By: prabhatchingari

On: Tuesday, March 12, 2024 4:47 PM

Google News
Follow Us
------

देहरादून,:-लंदन स्थित टेक कंपनी नथिंग को आज यह बताते हुए खुशी हो रही है कि फोन (2a) अब फ्लिपकार्ट, क्रोमा, विजय सेल्स और अन्य प्रमुख आउटलेट्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।
मीडियाटेक के साथ मिलकर तैयार किया गया डाइमेंशन 7200 प्रो प्रोसेसर की खूबी वाला फोन (2a) रैम बूस्टर तकनीक के साथ 20 जीबी (12 जीबी + 8 जीबी) रैम एवं बेमिसाल पावर दक्षता और शानदार स्‍पीड सुनिश्चित करता है। स्मार्ट क्लीन और एडेप्टिव एनटीएफएस जैसे ऑप्‍टीमाइजेशन के साथ, नथिंग और मीडियाटेक ने बिजली की खपत को 10% तक कम कर दिया है। डिवाइस में अधिक समय तक चलने वाली 5,000 mAh की बड़ी बैटरी है, जो रेपिड पावर-अप के लिए 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ट्रूलेन्स इंजन द्वारा पावर्ड और फलोलेस डुअल 50 एमपी रियर कैमरे और 32 एमपी फ्रंट कैमरे से सुसज्जित, फोन (2a) जीवन के यादगार लम्‍हों को सटीकता के साथ कैप्‍चर करता है। इसका 6.7” का फ्लैक्‍सीबल AMOLED डिस्प्ले 1,300 nits की अधिकतम ब्राइटनेस और 120 हर्ट्ज के रिफ़्रेश रेट के साथ बेहतरीन विजुअल प्रदान करता है। फ़ोन (2a) नथिंग की अनूठी डिज़ाइन एक्‍सप्रेशन को दर्शाता है, जिसमें इंडस्‍ट्री का पहला 90° कोण वाला यूनिबॉडी कवर और एक अभिनव कैमरा प्लेसमेंट शामिल है। एंड्रॉइड 14 के साथ नथिंग ओएस 2.5 पर चलने वाला, फोन (2a) उन्नत विजेट और एआई-पावर्ड की खूबियों के साथ एक शानदार यूजर अनुभव प्रदान करता है।
फ़ोन (2a) फ्लिपकार्ट, क्रोमा, विजय सेल्स और अन्य प्रमुख आउटलेट्स पर व्हाइट और ब्लैक रंगों में उपलब्ध होगा – 8GB/128GB (₹23,999/-), 8GB/256GB (₹25,999/-) 12GB/256GB (₹27,999/-). एचडीएफसी कार्ड यूजर्स को ₹2,000/- की तुरंत छूट और ऑनलाइन ट्रांजेक्‍शन पर NCEMI लाभ मिलते हैं।

Static 1 Static 1

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment