---Advertisement---

सीएमएफ फोन 1, सीएमएफ बड्स प्रो 2 और सीएमएफ वॉच प्रो 2 की बिक्री शुरू

By: prabhatchingari

On: Friday, July 12, 2024 5:25 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून, – लंदन की टेक्नोलॉजी कंपनी नथिंग के सब-ब्रांड सीएमएफ ने आज भारतीय समय के अनुसार दोपहर 12 बजे से बहुप्रतीक्षित सीएमएफ फोन 1, सीएमएफ बड्स प्रो 2 और सीएमएफ वॉच प्रो 2 की बिक्री शुरू करने की घोषणा की है।
सीएमएफ फ़ोन 1 अपने सेगमेंट की सबसे बेहतरीन पर्फोर्मेंस प्रदान करता है। यह भारत का पहला फ़ोन है जिसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 7300 5G प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन को तेज़, भरोसेमंद और कुशल पावर जैसी खूबियों के साथ नथिंग के साथ मिलकर तैयार किया गया है। 5000 mAh की बैटरी के साथ, यूजर्स इस फोन को एक बार चार्ज करने पर दो दिन तक इसका उपयोग कर सकते हैं। 16 GB तक की रैम के साथ, आप इससे बहुत ही स्मूथ मल्टीटास्किंग का मजा उठा सकते हैं। यह फोन नथिंग OS 2.6 पर चलता है, जो बहुत ही यूनीक और कस्टमाइज करने योग्य एंड्रॉयड अनुभव प्रदान करता है।
सीएमएफ वॉच प्रो 2 एक वर्सटाइल और स्टाइलिश स्मार्टवॉच है, इसमें एक इंटरचेंजेबल बेज़ल डिज़ाइन, 1.32” एमोलेड ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले है जो हाई रिज़ॉल्यूशन प्रदान करता है। इसके साथ ही इसमें 100 से अधिक वॉच फेस कस्टमाइज़ेबल विकल्प भी दिए गए हैं। यह 120 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 5 स्पोर्ट के ऑटोमेटिक रिकॉग्निशन को सपोर्ट करता है। इसमें चौबीसों घंटे हेल्थ मॉनीटरिंग, ब्लूटूथ कॉल, म्यूजिक कंट्रोल और नोटिफिकेशन एवं रिमोट कैमरा कंट्रोल जैसे इंटेलिजेंट फीचर्स भी दिए गए हैं। IP68 वाटर एवं डस्ट रजिस्टेंस के साथ, यह एक एक्टिव लाइफस्टाइल सपोर्ट करती है। इसमें 11 दिनों तक की बैटरी लाइफ मिल हीती है।

सीएमएफ बड्स प्रो 2 को डुअल ड्राइवर्स, LDAC™ टेक्नोलॉजी, हाई-रेज़ ऑडियो वायरलेस सर्टिफिकेशन, 50 dB स्मार्ट ANC और कस्टमाइज़ेबल स्मार्ट डायल के साथ बेहतरीन ऑडियो अनुभव के लिए डिज़ाइन किया गया है। वे लोग संगीत की गहराइयों में डूबना चाहते हैं, उन्हें हमारा स्पैटियल ऑडियो इफ़ेक्ट थ्री-डायमेंशनल साउंडस्केप में समा लेता है। ये बड्स 10 मिनट का क्विक चार्ज में 43 घंटे की कुल बैटरी लाइफ़ और 7 घंटे का प्लेबैक देते हैं।
कीमत और उपलब्धता
सीएमएफ फ़ोन 1 दो मॉडल में उपलब्ध होगा:
• 6GB + 128GB – ₹15,999
• 8GB + 128GB – ₹17,999
सीमित अवधि का ऑफर: डे 1 सेल के मौके पर, ग्राहक खास बैंक ऑफ़र का लाभ उठा सकते हैं। जिसमें वे सीएमएफ फ़ोन 1 के 6GB + 128GB वैरिएंट को ₹14,999 और 8GB + 128GB वैरिएंट को ₹16,999 में खरीद सकते हैं।
सीएमएफ फोन 1 की एक्‍सेसरीज़:
• केस – ₹1499
• स्टैंड – ₹799
• लैनयार्ड – ₹799
• कार्ड केस – ₹799
सीएमएफ वॉच प्रो 2: ₹4,999 (डार्क ग्रे, ऐश ग्रे) / ₹5,499 (वेगन लेदर में ब्लू और ऑरेंज)
सीएमएफ वॉच प्रो 2: बेज़ल + स्ट्रैप सेट – ₹749
सीएमएफ बड्स प्रो 2: ₹4,299
सीएमएफ वॉच प्रो 2 और सीएमएफ बड्स प्रो 2 पर अतिरिक्त ऑफर: फ्लिपकार्ट पर सीएमएफ फोन 1 खरीदने वाले ग्राहकों को ₹1000 की छूट मिलेगी।

सभी प्रोडक्ट फ्लिपकार्ट, क्रोमा, विजय सेल्स और अन्य पार्टनर्स के पास खरदारी के लिए उपलब्ध होंगे। इनकी बिक्री भारतीय समय के अनुसार दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment