Prabhat Chingari
उत्तराखंडव्यापार

हाउस ऑफ हिमालयाज की बिक्री 3.7 करोड़ के पार, जल्द विदेशी बाजार में दस्तक

 

देहरादून। पहाड़ की महिलाओं की मेहनत से तैयार विशुद्ध उत्तराखंडी उत्पादों का कॉमन ब्रांड ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ लांचिंग के महज दो वर्षों के भीतर ही बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए 3.7 करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री दर्ज कर चुका है। अब इस ब्रांड के उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध कराने की दिशा में भी तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं।

ग्राम्य विकास विभाग के अधीन संचालित हाउस ऑफ हिमालयाज उत्तराखंड की महिला स्वयं सहायता समूहों, किसानों, किसान उत्पादक संगठनों एवं ग्रामीण उद्यमियों द्वारा निर्मित उत्पादों का साझा ब्रांड है। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिसंबर 2023 में देहरादून में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान किया गया था। प्रधानमंत्री के हाथों लांचिंग के बाद ब्रांड को देशभर में व्यापक पहचान मिली और उत्पादों की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।

वर्तमान में हाउस ऑफ हिमालयाज के उत्पाद ऑफलाइन के साथ-साथ जियो मार्ट, अमेजन, ब्लिंकिट, बिग बास्केट एवं ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट houseofhimalayas.com पर उपलब्ध हैं।

50 विशिष्ट उत्पाद शामिल

ब्रांड के अंतर्गत वर्तमान में 50 विशिष्ट उत्पाद शामिल किए गए हैं, जिनमें मिलेट्स बिस्किट, मुन्स्यारी, चकराता एवं हर्षिल की राजमा, चौलाई, तोर दाल, पारंपरिक लाल चावल, झंगोरा, गहथ, काले भट्ट, चाय, तेल, पर्सनल केयर एवं हैंडीक्राफ्ट उत्पाद प्रमुख हैं। उत्पादों की गुणवत्ता की जांच तीन स्तरीय प्रणाली के तहत की जा रही है। सरकार स्थानीय मेलों, पर्व-त्योहारों एवं सरकारी कार्यक्रमों के माध्यम से इन उत्पादों की बिक्री को प्रोत्साहित कर रही है। दिवाली जैसे त्योहारों पर तैयार किए गए विशेष गिफ्ट पैक को उपभोक्ताओं ने खूब सराहा।

3,300 से अधिक महिलाओं को प्रत्यक्ष रोजगार

हाउस ऑफ हिमालयाज के अंतर्गत अब तक 22 ट्रेडमार्क पंजीकृत किए जा चुके हैं। इस पहल से 3,300 से अधिक ग्रामीण महिलाएं प्रत्यक्ष रूप से जुड़ी हैं, जबकि 28,000 से अधिक महिलाओं को अप्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हुआ है। उत्पादों की बिक्री राज्य एवं देश के प्रमुख शहरों में 26 आउटलेट्स के माध्यम से की जा रही है, जिनमें जौलीग्रांट एयरपोर्ट का एक्सक्लूसिव आउटलेट भी शामिल है। इसके अतिरिक्त प्रतिष्ठित होटल श्रृंखलाओं, यात्रा केंद्रों, चारधाम मार्ग पर 10 फ्लोर स्टैंडिंग यूनिट्स तथा प्रीमियम कार्ट्स के माध्यम से भी उत्पाद उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

कंपनी Reliance Freshpik, Flipkart और Zepto के साथ अनुबंध की दिशा में कार्य कर रही है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रवेश के लिए Amazon Global और Walmart के साथ साझेदारी के प्रयास तेज किए गए हैं।

माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘लोकल टू ग्लोबल’ विजन के अनुरूप हाउस ऑफ हिमालयाज का उद्देश्य प्रामाणिक हिमालयी उत्पादों की गुणवत्ता एवं पैकेजिंग को सुदृढ़ बनाकर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रीमियम बाजारों में स्थापित करना है। इससे प्रदेश के किसानों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों की आर्थिकी को नई मजबूती मिली है।

Related posts

नई आबकारी नीतिः धार्मिक क्षेत्रों के निकटवर्ती शराब की दुकानें बंद करने का निर्णय

prabhatchingari

दून पुलिस ने सोशल मीडिया पर तमंचा लहराने वालों पर सख्त कार्रवाई की

cradmin

ग्राफिक एरा में आईओएस डेवलपमेंट व एआई एक्सीलेंस सेंटर का शुभारंभ

cradmin

विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की वॉकाथॉन, नेत्र जांच के प्रति किया जागरूक

cradmin

खेल मंत्री ने किया योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ

prabhatchingari

मसूरी को मिलेगी जाम से राहत, जनपद में प्रथमबार शटल सेवा होगी संचालित…..

prabhatchingari

Leave a Comment