Prabhat Chingari
व्यापार

तुलाज़ में सैनिटरी पैड वितरण और इन्सिनरेटर का शुभारंभ

देहरादून: मासिक धर्म स्वच्छता को बढ़ावा देने और सैनिटरी पैड के सुरक्षित डिस्पोजल को सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, तुलाज़ ग्रुप के वाइस चेयरपर्सन रौनक जैन ने आज स्कूल परिसर में एक पहल की शुरुआत करी। इस पहल के तहत सैनिटरी पैड का निःशुल्क वितरण और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए एक इन्सिनरेटर मशीन का उद्घाटन किया गया।

इन्सिनरेटर मशीन का उद्घाटन वाइस चेयरपर्सन रौनक जैन, तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल के हेडमास्टर रमन कौशल, डीन ऑफ पब्लिकेशन जसविंदर, एचआर हेड श्वेता तारियाल और एडमिन हेड रिखीपाल सिंह द्वारा किया गया।

इस अवसर पर रौनक जैन ने मासिक धर्म स्वच्छता और सैनिटरी पैड के सुरक्षित डिस्पोजल के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “मासिक धर्म स्वच्छता एक गंभीर मुद्दा है जो लाखों महिलाओं को प्रभावित करता है, खासकर निम्न आर्थिक तबके की महिलाओं को। निःशुल्क सैनिटरी पैड वितरण और इन्सिनरेटर मशीन के माध्यम से हमारा उद्देश्य हमारे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की गरिमा, स्वास्थ्य और सुरक्षा सुनिश्चित करना है। यह पहल हमारे सभी कर्मचारियों के लिए अधिक सहायक और समावेशी वातावरण बनाने की दिशा में एक कदम है।”

तुलाज़ ग्रुप के चेयरमैन सुनील जैन ने इस महत्वपूर्ण उद्देश्य के प्रति समर्पण के लिए टीम को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने संस्थान के भीतर देखभाल और जिम्मेदारी की संस्कृति को बढ़ावा देने में ऐसी पहलों के महत्व पर प्रकाश डाला।

Related posts

सैनी इंडिया ने SKT105E पेश किया; यह खनन क्षेत्र में क्रांति के लिये भारत का पहला स्‍थानीय रूप से निर्मित और पूरी तरह से इलेक्ट्रिक ओपन कास्‍ट माइनिंग ट्रक है

prabhatchingari

अडानी गुप्र के प्रतिनिधि मण्डल ने प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात।

prabhatchingari

मोमेंट्स कैंपेन के ज़रिये भावनात्मक रूप से डायमंड्स के अनमोल होने के साथ-साथ आईजीआई सर्टिफिकेशन के भरोसे को लोगों के सामने लाया गया है

prabhatchingari

टेक्नो ने दमदार और टिकाऊ स्मार्टफोन टेक्नो स्पार्क गो 3 लॉन्च किया

cradmin

कूपर ट्रैक्टर एनडीसी सीरीज़ के लॉन्च के साथ एग्रीकल्चर सेक्टर में रखा कदम

prabhatchingari

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को केयरएज ईएसजी रेटिंग्स से “केयरएज-ईएसजी 1+” ईएसजी रेटिंग प्राप्त हुई और बैंक को ईएसजी कार्य-निष्पादन हेतु ‘लीडरशीप’ श्रेणी में रखा गया

cradmin

Leave a Comment