---Advertisement---

एमकेपी इंटर कॉलेज में 40 वर्ष की सेवा के बाद संजय कुमार गर्ग सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

By: Naveen Joshi

On: Friday, May 1, 2026 3:40 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

देहरादून। प्रखर समाजसेवी एवं माध्यमिक शिक्षणेत्तर एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री, कर्मचारी नेता संजय कुमार गर्ग आज एमकेपी इंटर कॉलेज, देहरादून से लगभग 40 वर्षों की बेदाग सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर विद्यालय सभागार में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन संयोजक श्रीमती किरण सिंह, सुरेश पाल एवं सतीश खत्री के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य श्रीमती अर्चना पंत एवं संजय कुमार गर्ग द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। मंच पर उपस्थित अतिथियों ने संजय गर्ग का माल्यार्पण कर, शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

इस दौरान अध्यापिका सोनम राणा एवं छात्राओं ने कविता पाठ कर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। वक्ताओं ने कहा कि संजय गर्ग कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी की मिसाल रहे हैं। प्रधानाचार्य अर्चना पंत एवं अन्य वक्ताओं ने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

कर्मचारी नेताओं बी.एस. पवार (प्रदेश अध्यक्ष), बी.डी. सेमवाल (जिला अध्यक्ष), चौधरी लोकेश (प्रांतीय मंत्री), आसाराम डोभाल (इकाई मंत्री), अतुल शर्मा, सतीश खत्री एवं सुरेश पाल ने कहा कि संजय गर्ग भले ही औपचारिक रूप से सेवानिवृत्त हुए हों, लेकिन वे हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे और संगठन में उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा।

इस अवसर पर अग्रवाल समाज, लक्ष्मी नारायण मंदिर परिवार, पत्रकार एसोसिएशन, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एसोसिएशन, भगवान चित्रगुप्त सेवादल सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।

समारोह के अंत में ढोल-नगाड़ों के साथ केक काटकर और सजी हुई गाड़ी में नाचते-गाते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment