देहरादून। उत्तराखंड में लगातार बदल रहे मौसम और भारी बारिश की संभावना को देखते हुए देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देश पर 31 अगस्त को जनपद के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, कक्षा 1 से 12 तक के समस्त सरकारी, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी 31 अगस्त को बंद रहेंगे। यह निर्णय वर्तमान मौसम की स्थिति तथा विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों और शिक्षण संस्थानों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की ओर से मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें और मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करें।
भारी बारिश के अलर्ट के चलते देहरादून में कल स्कूल बंद
By: Naveen Joshi
On: Sunday, August 30, 2026 8:28 PM













