चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
श्री बद्रीनाथ धाम पहुंचकर सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी ने ग्राउंड जीरो पर सुरक्षा एवं यात्रा व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। मंदिर परिसर, यात्रा मार्ग, पार्किंग, भीड़ नियंत्रण प्वाइंट्स और संवेदनशील स्थलों का जायजा लेते हुए उन्होंने अधिकारियों और जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
SDRF, जिला पुलिस और ITBP के साथ संयुक्त समीक्षा करते हुए यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुचारु बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। कठिन परिस्थितियों में ड्यूटी कर रहे जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले SDRF कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
श्री हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने के साथ ही हेमकुंड और घांघरिया में SDRF की विशेष टीमें तैनात कर दी गई हैं, जो श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सहायता और आपदा प्रबंधन के लिए 24 घंटे मुस्तैद रहेंगी।
सेनानायक ने कहा कि चारधाम एवं हेमकुंड यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और त्वरित सहायता SDRF की सर्वोच्च प्राथमिकता है।






