---Advertisement---

कोसी नदी में फंसे 04 युवकों को उफनती नदी से एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू।*

By: prabhatchingari

On: Monday, July 22, 2024 6:06 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून/हल्द्वानी:- को एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि वरदो क्षेत्र के पास कोसी नदी में 04 युवक फंसे हुए है, जिसमे रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम द्वारा निरीक्षक राजेश जोशी के हमराह के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

उक्त 04 युवक नदी पार करके जंगल घूमने गए थे, बारिश पड़ने के कारण नदी का जलस्तर बढ़ गया और वें तीनो युवक नदी किनारे फंस गए।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए नदी किनारे फंसे तीनों युवकों को रोप रिवर क्रॉसिंग टेकनीक से नदी पार कराकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया ।
1- शिवम् जयसवाल पुत्र श्री राम शरण निवासी द्वारिका दिल्ली उम्र 20 वर्ष
2- विवेक बिष्ट पुत्र कैलाश बिष्ट निवासी धारी खैरनी बेतालघाट उम्र 12 वर्ष
3- विपांशु रावत पुत्र गोपाल सिंह निवासी द्वारिका दिल्ली उम्र 20 वर्ष
4- रोहित बिष्ट पुत्र प्रेम सिंह निवासी नो गाँव काकड़ीघाट भवाली उम्र 18वर्ष।

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment