---Advertisement---

उच्च तुंगता प्रशिक्षण/आरोहण हेतु एसडीआरएफ की टीम हुई रवाना

By: prabhatchingari

On: Saturday, April 5, 2025 5:38 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---


देहरादून, अर्पण यदुवंशी, सेनानायक एसडीआरएफ द्वारा वाहिनी मुख्यालय, जॉलीग्रांट से SDRF के 16 सदस्यीय पर्वतारोही दल को जनपद उत्तरकाशी के निलोंग घाटी, नीला पानी क्षेत्र में उच्चतुंगता प्रशिक्षण/ अनक्लाइम्ड पर्वत शिखरों की रैकी एवं आरोहण हेतु रवाना किया गया।

इस अवसर पर दीपम सेठ, पुलिस महानिदेशक द्वारा टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह अभियान हमारे पुलिस विभाग के साहस व दृढ़ता का प्रतीक है। हम सभी को इस अभियान से जुड़ी प्रत्येक उपलब्धि पर गर्व महसूस होगा और यह हमारे संगठन एवं प्रदेश के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

अरुण मोहन जोशी, पुलिस महानिरीक्षक, एसडीआरएफ द्वारा SDRF के पर्वतारोही दल को अभियान की शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि हम जानते हैं कि यह यात्रा कठिन और चुनौतीपूर्ण होगी लेकिन हमें विश्वास है कि हमारी टीम की मेहनत, प्रशिक्षण एवं अनुभवों से प्राप्त कौशल इस पर्वतारोहण अभियान को सफल बनाएंगे।

SDRF पर्वतारोही टीम का नेतृत्व कर रहे उप निरीक्षक श्री सचिन रावत ने कहा कि हम कठिन रास्तों से होकर और प्रकृति के विभिन्न पहलुओं का सामना करते हुए लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर सहायक सेनानायक शान्तनु पराशर, शिविरपाल राजीव रावत एवं उपनिरीक्षक जयपाल राणा सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।

संपूर्ण एसडीआरएफ एवं उत्तराखंड पुलिस परिवार इस पर्वतारोहण अभियान की सफलता की कामना करता हैं।

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment