Advertisement

सीव्यू सेवा ट्रस्ट प्रदेश के नेत्रहीन लोगों को मदद करने के लिए हाथ बढ़ाया

By: Naveen Joshi

On: Sunday, June 22, 2025 7:51 PM

Google News
Follow Us

देहरादून, उत्तराखंड के सुदूर पर्वतीय क्षेत्र एवं दूर दराज के जगह पर रह रहे नेत्रहीन लोगों को मदद करने के लिए सीव्यू सेवा ट्रस्ट के द्वारा आज देहरादून के धरमपुर निकट रेवती नर्सिंग होम के पास सी व्यू आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया। इस का शुभारंभ गढ़ कोकिला हेमा नेगी कराशी ने किया। इस सेंटर में विशेष सेवाए जिसमे कम रोशनी, भैंगापन, आलसी आँख, केरेटोकोनस जैसे लाइलाज आंखों की बीमारियों का बिना ऑपरेशन और बिना दवाई के सी व्यू की प्रिशिक्षित टीम द्वारा सुविधा प्रदान की जाएंगी। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर बोलते हुए सीव्यू सेवा ट्रस्ट एवं सीव्यू आई केयर के संस्थापक महावीर बर्थवाल ने कहा “यह सीव्यू सेवा ट्रस्ट केंद्र उत्तराखंड के दृष्टिबाधित लोगों को हर मुश्किल एवं जटिल बीमारियों से निजात दिलाने के लिए दिल्ली जैसे बड़े शहरों में जाने की जरूरत नही पड़ेगी और उनका उचित उपचार करने में मदद करेगा। सीव्यू सेवा ट्रस्ट एवं सीव्यू आई केयर द्वारा हर रविवार को प्रदेश के विभिन्न सुदूर प्रवर्तीय क्षेत्रो में कैंप का आयोजन किया जाता है एवं नेत्र से संबंधित गंभीर और जटिल बीमारियों को पहचान कर इस अत्याधुनिक केंद्र पर उपचार किया जा रहा है। “इस मौके पर सी व्यू एवं सी व्यू सेवा ट्रस्ट की टीम मौजूद रही।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 29, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 27, 2026

Leave a Comment