,

आतंकी घटना के बाद सुरक्षा कड़ी, सीमावर्ती चैकपोस्टों पर सघन जांच

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, November 25, 2025 6:38 PM

Google News
Follow Us
------

 

देहरादून, विगत दिनों हुई आतंकी घटना के बाद आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय द्वारा जनपद में धार्मिक स्थलों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में दून पुलिस द्वारा लगातार जनपदभर में सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

 

आज दिनांक 25/11/2025 को नगर और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में संबंधित क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने सीमावर्ती चैक पोस्टों, आन्तरिक मार्गों, धार्मिक स्थलों के आसपास तथा बाजारों व भीड़-भाड़ वाले इलाकों में वाहनों और व्यक्तियों की गहन चैकिंग की।

 

चैकिंग के दौरान बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों और व्यक्तियों की विस्तृत जांच-पड़ताल की गई तथा उनसे पूछताछ कर सत्यापन संबंधी आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गईं। पुलिस का कहना है कि जनपद में सुरक्षा-व्यवस्था को निरंतर मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

 

दून पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा सहयोग कर सुरक्षित वातावरण बनाने में भागीदार बनें।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment