Prabhat Chingari
जीवन शैली

सिक्योरिंग इंडिया थीम के तहत साइबर सिक्योरिटी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एथिकल हैकिंग के विषय पर सेमिनार आयोजित

*सिक्योरिंग इंडिया थीम के तहत साइबर सिक्योरिटी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एथिकल हैकिंग के विषय पर सेमिनार आयोजित*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
आज शुक्रवार 5 अप्रैल को वीर माधो सिंह भंडारी इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी गोपेश्वर में सिक्योरिंग इंडिया थीम के तहत साइबर सिक्योरिटी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एथिकल हैकिंग के विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया।
सेमिनार में मुख्य वक्ता के तौर पर हैदराबाद के सुवेन साइबर सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ वेंकटा सतीश उपस्थित रहे । जिन्होंने यूनिवर्सिटी के छात्र छात्राओं से मौजूदा समय में साइबर से जुड़े बढ़ते खतरों पर चर्चा की और साइबर सिक्योरिटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों को बारीकी से समझाया।
इसके अलावा यूनिवर्सिटी के निदेशक डॉ अमित अग्रवाल ने इस सेमिनार आयोजनकर्ताओं के इस विजन की सराहना की और कहा कि हम भविष्य में इस यूनिवर्सिटी में एक साइबर सिक्योरिटी लैब स्थापित करेंगे।
इस मौके पर मंच का संचालन डॉ दिनेश चंद्र सती ने किया और सेमिनार के आयोजनकर्ता कंपनी कैटटेकी के मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव दीपक भट्ट ने सभी का आभार प्रकट किया।

Related posts

टीएचडीसी ने पौधारोपण अभियान एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

prabhatchingari

मोदी के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन, युवाओं में जागी नई ऊर्जा

cradmin

मंत्री गणेश जोशी ने सीडीएस स्व.जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

prabhatchingari

बदरीनाथ धाम का दिव्य और भव्य स्वरूप लेने लगा आकार

cradmin

चमोली में पीएम किसान निधि पाने वाले 162 को अपात्र घोषित…

cradmin

हरेला पर्व: परंपरा नहीं, पर्यावरणीय जिम्मेदारी की अभिव्यक्ति – बंशीधर तिवारी

cradmin

Leave a Comment