---Advertisement---

भविष्य की राह दिखाने वाला सेमिनार: छात्रों को मिली वित्तीय अनुशासन और कमोडिटी ट्रेडिंग की सीख

By: cradmin

On: Wednesday, September 17, 2025 8:38 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

 

देहरादून,  गुरु नानक कॉलेज, देहरादून में  “SEBI अवेयरनेस प्रोग्राम एवं कमोडिटी मार्केट ओवरव्यू” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को वित्तीय साक्षरता, कृषि व्यापार प्रबंधन और कमोडिटी बाजार की जानकारी प्रदान करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कॉलेज के सीईओ भूपिंदर सिंह और निदेशक डॉ. एस. दुरैवेल ने मुख्य वक्ताओं— मनीक टेकचंदानी (SEBI SMART ट्रेनर एवं MCX प्रतिनिधि),  गौरव बलोनी (सीनियर एग्जीक्यूटिव, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया) और  ओंकार (SEBI SMART ट्रेनर)—का स्वागत किया। पहले सत्र में  टेकचंदानी ने “Financial Literacy for Sustainable Growth” विषय पर छात्रों को बचत, निवेश, जोखिम प्रबंधन और हेजिंग जैसी बुनियादी बातें समझाईं। दूसरे सत्र में  बलोनी ने “Commodity Market and Outlook” पर व्याख्यान देते हुए सोना, चांदी, एल्युमिनियम जैसे प्रमुख कमोडिटीज की बाजार प्रवृत्तियों और अवसरों पर प्रकाश डाला। दोनों सत्र इंटरैक्टिव चर्चा के साथ संपन्न हुए। कार्यक्रम में बीबीए और बीएससी एग्रीकल्चर के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन को सफल बनाने में डॉ. अनीता चौहान और पीआर एक्जीक्यूटिव सोनाक्षी शर्मा का योगदान रहा। संचालन डॉ. भूपेंद्र भारती और डॉ. अनीता चौहान ने किया। इस अवसर पर कॉलेज अधिकारियों ने संगोष्ठी की सराहना की। सीईओ भूपिंदर सिंह ने कहा कि वित्तीय साक्षरता छात्रों के करियर निर्माण में अहम है। सीओओ  विनीत अरोड़ा ने ऐसे आयोजनों को व्यावसायिक जागरूकता के लिए जरूरी बताया, जबकि सीएसओ सैथजीत सिंह ने कहा कि कमोडिटी मार्केट की जानकारी युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करती है। निदेशक डॉ. दुरैवेल ने आश्वस्त किया कि कॉलेज भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। यह एक दिवसीय संगोष्ठी छात्रों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक साबित हुई।

 

 

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment