Advertisement

पुलिस-प्रशासन की मिलीभगत से बेटे के पार्टनरों द्वारा घर पर कब्जे का प्रयास : वरिष्ठ नागरिक

By: Naveen Joshi

On: Thursday, September 4, 2025 6:51 AM

Google News
Follow Us

 

 

देहरादून। वरिष्ठ नागरिक इंद्र सिंह भंडारी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि बेटे की मृत्यु के बाद उसके पार्टनर परिवार के घर और कार्यालय पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान परिवार की महिलाओं के साथ अभद्रता और अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है, लेकिन शिकायत के बावजूद पुलिस-प्रशासन कार्रवाई से बच रहा है।

 

बुधवार को प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान इंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि वह मूल रूप से उत्तरकाशी के निवासी हैं और इस समय देहरादून के हर्षिल एन्क्लेव में बेटे स्व. कुलदीप भंडारी के परिवार के साथ रहते हैं। कुछ समय पहले कुलदीप भंडारी का इलाज के दौरान श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में निधन हो गया था।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि बेटे के व्यावसायिक पार्टनर लगातार बहू और पोती को धमका रहे हैं। बीती रात तो 10-11 लोगों के साथ आरोपी घर में जबरन घुस आए और परिवार की महिलाओं को जान से मारने की धमकी दी। भयभीत होकर पुलिस को डायल 112 के माध्यम से सूचना दी गई, लेकिन पुलिस मौके पर करीब दो घंटे की देरी से पहुंची।

 

इंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि आरोपितों की वीडियो रिकार्डिंग भी की गई है। इसके बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उन्होंने पुलिस और आरोपितों की मिलीभगत का आरोप लगाया।

 

कैलाशी भंडारी ने कहा कि यदि पति के साथ किसी का कोई वित्तीय लेनदेन है तो उसे न्यायालय के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है। लेकिन वर्तमान में आरोपी कानून का सहारा लेने के बजाय गुंडागर्दी और दबंगई के जरिये परिवार का उत्पीड़न कर रहे हैं।

 

भंडारी परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपितों पर सख्त कार्रवाई कर परिवार को न्याय और सुरक्षा प्रदान की जाए।

 

 

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment