Advertisement

,

हल्द्वानी की गल्ला मंडी में डबल मर्डर से सनसनी, सिर कुचलकर की गई हत्या

By: Naveen Joshi

On: Thursday, February 12, 2026 6:52 PM

Google News
Follow Us
------

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड में अपराध ने चिंताजनक मोड़ ले लिया है। राजधानी देहरादून में हुए सनसनीखेज हत्याकांड के ठीक 24 घंटे के भीतर हल्द्वानी में युवक-युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। नवीन गल्ला मंडी परिसर में मिले दोनों शवों ने पूरे शहर को दहला दिया और कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
गुरुवार सुबह मंडी परिसर में करीब 30 वर्षीय युवक और 19 वर्षीय युवती के शव पड़े मिले। अज्ञात बदमाशों ने दोनों के सिर भारी पत्थर से इस कदर कुचल दिए कि चेहरों से पहचान करना मुश्किल हो गया। घटनास्थल का मंजर देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। शवों के पास खून से सना एक बड़ा पत्थर, निरोध और लाइटर भी बरामद हुआ है, जिन्हें फॉरेंसिक टीम ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
युवक-युवती की पहचान
पुलिस को मृतक युवक की जेब से आधार कार्ड मिला, जिससे उसकी पहचान अल्मोड़ा निवासी शुभम कुमार टम्टा (जन्मतिथि 31 दिसंबर 1995) के रूप में हुई। आधार कार्ड में दर्ज मोबाइल नंबर के आधार पर परिजनों से संपर्क किया गया है।
युवती की शिनाख्त 19 वर्षीय लक्ष्मी निवासी तल्लीताल, नैनीताल के रूप में हुई है।
जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलते ही हल्द्वानी पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मंडी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को साक्ष्य जुटाने में लगाया गया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले के शीघ्र खुलासे के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं।
गौरतलब है कि एक दिन पहले ही देहरादून के तिब्बती बाजार क्षेत्र में रिटायर्ड कर्नल के पुत्र और गैस एजेंसी संचालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने 12 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था।
लगातार 24 घंटे के भीतर प्रदेश के दो प्रमुख शहरों में तीन हत्याओं की घटनाओं ने आमजन में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। विपक्ष ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं, वहीं पुलिस प्रशासन ने दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment