Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

सनसनीखेज घटना: पत्नी और बेटे पर हमला, फिर व्यक्ति ने उठाया आत्मघाती कदम

 

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )

चमोली जिले से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। देवाल क्षेत्र के ओडर गांव में एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया और उसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार शनिवार को ओडर गांव निवासी गजेंद्र सिंह ने अचानक अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी और बेटे मयंक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल मां-बेटे को तुरंत स्थानीय अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर कर दिया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

इधर वारदात के बाद आरोपी गजेंद्र सिंह मौके से फरार हो गया। कुछ समय बाद ग्रामीणों को उसका शव गांव से करीब 500 मीटर दूर एक पेड़ पर रस्सी से लटका हुआ मिला।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

इस दर्दनाक घटना के बाद ओडर गांव समेत आसपास के क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग स्तब्ध हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

Related posts

भराड़ीसैंण विधानसभा सत्र के लिए तैयार ,21 अगस्त से शुरू होगा सत्र, आ चुके हैं 423 सवाल, विपक्ष ने की यह मांग…

prabhatchingari

मुख्यमंत्री ने किया 13 आदर्श संस्कृत ग्रामों का शुभारंभ

cradmin

प्राकृतिक संसाधन सतत् विकास की कुंजी… 

cradmin

तुला और मेष को निवेश से लाभ, कर्क के खर्च बढ़ेंगे, मिथुन को लेना होगा विवेक से काम

cradmin

होली पर यात्रियों को बड़ी राहत: उत्तर रेलवे चलाएगा कई विशेष ट्रेनें

cradmin

आईएसबीटी में स्वच्छता की शुरुआत, कर्मचारियों ने लिया सफाई का संकल्प…

cradmin

Leave a Comment