Advertisement

सेवा ही संगठन: मोदी जी के 75वें जन्मदिन पर रक्तदान शिविर

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, September 17, 2025 9:30 PM

Google News
Follow Us

 

 

देहरादून, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर भाजपा महानगर देहरादून द्वारा आज समाज सेवा और सेवाभाव से परिपूर्ण विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में महानगर अध्यक्ष  सिद्धार्थ अग्रवाल की अध्यक्षता में भाजपा महानगर कार्यालय में विशेष रक्तदान शिविर आयोजित हुआ।सुबह 10 बजे आरंभ हुए शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं, महिला कार्यकर्ताओं, छात्र-छात्राओं और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में कुल 75 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया, जो राज्य के विभिन्न अस्पतालों में जरूरतमंद मरीजों को उपलब्ध कराया जाएगा महानगर अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने कहा कि मोदी जी ने सदैव ‘सेवा ही संगठन’ और ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मूल्यों को प्राथमिकता दी है। रक्तदान शिविर उन्हीं मूल्यों को धरातल पर उतारने का प्रयास है। उन्होंने बताया कि सभी रक्तदाताओं की जांच कर स्वास्थ्य मानकों का पालन किया गया। शिविर में भाग लेने वालों को प्रमाणपत्र और फलाहार भी प्रदान किए गए। महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी इस आयोजन की विशेष उपलब्धि रही। कई युवा रक्तदाताओं ने पहली बार रक्तदान कर इसे जीवनभर की सेवा परंपरा बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, निःशुल्क चिकित्सा सेवा और वृद्धाश्रमों में सेवा कार्यक्रम भी चलाए। कार्यक्रम में टिहरी सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, विधायक श्रीमती सविता कपूर, खजान दास, निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। भाजपा महानगर देहरादून द्वारा आयोजित यह रक्तदान शिविर न केवल मोदी जी के जन्मदिन को विशेष बना गया, बल्कि सेवा, सहयोग और समाज के प्रति समर्पण की भावना को भी जन-जन तक पहुंचाने का एक सफल प्रयास साबित हुआ।

 

 

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 29, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 27, 2026

Leave a Comment