Advertisement

,

राजकीय पॉलीटेक्निक गौचर का सात दिवसीय एन एस एस शिविर शुरू

By: Naveen Joshi

On: Thursday, February 19, 2026 8:17 PM

Google News
Follow Us
------

 

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा ), राजकीय पॉलीटेक्निक गौचर का सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर नगरपालिका क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बन्दरखण्ड में आज से शुरू हो गया है।

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि सभासद विनोद कनवासी एवं अध्यापक कैलाश चन्द्र खाली द्वारा किया गया। शिविर के प्रथम सत्र में परिचय, शिविर की विशेषता, नशामुक्ति, स्वच्छता पर जोर दिया गया।

मुख्य अतिथि विनोद कनवासी ने स्वयंसेवकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह वह दौर से जब आप सभी को नशे से दूर रहना है, जब आप सभी नशे से दूर रहेंगे तभी आप सामाजिक उत्तरदायित्व और नेतृत्व क्षमता को विकसित कर सकते हैं।

राजकीय पालीटेक्निक के प्रधानाचार्य राजकुमार ने स्वयंसेवकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें समाजसेवा, स्वच्छता, स्वास्थ्य नशामुक्ति एवं महिला सशक्तिकरण के प्रति समर्पित रहना होगा। उन्होंने स्वयंसेवकों को शिविर के उद्देश्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डी.पी.पुरोहित, त्रिलोक सिंह नेगी, आईटी विभाग के अरविंद रावत, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जितेंद्र पवांर, सहायक प्रवीण रावत सहित सभी ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment