Prabhat Chingari
उत्तराखंडशिक्षा

एसजीआरआर बिंदाल बना उत्तराखंड का पहला ‘जियो एआई रेडी सर्टिफाइड स्कूल’

 

देहरादून।  गुरु राम राय विश्वविद्यालय और रिलायंस जियो के संयुक्त तत्वावधान में  गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, बिंदाल ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि दर्ज करते हुए उत्तराखंड का पहला ‘जियो एआई रेडी सर्टिफाइड स्कूल’ बनने का गौरव हासिल किया है। इस अवसर पर स्कूल के 100 से अधिक विद्यार्थियों को एक साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का सर्टिफिकेशन प्रदान किया गया।

कोर्स सफलतापूर्वक पूर्ण करने के उपरांत यह प्रमाण पत्र रिलायंस जियो की ओर से जारी किए गए। इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय बल्कि विद्यार्थियों का भी नाम रोशन हुआ है।  गुरु राम राय विश्वविद्यालय द्वारा स्कूली शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक विद्यार्थियों को एआई तकनीक से जोड़ने की व्यापक पहल की जा रही है, ताकि भविष्य की चुनौतियों के लिए उन्हें तकनीकी रूप से सक्षम बनाया जा सके।

विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट  महंत देवेन्द्र दास  महाराज ने इस उपलब्धि पर छात्रों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि एआई जैसी आधुनिक तकनीक से परिचय विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाएगा।

बताया गया कि एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, बिंदाल शाखा के अब तक 500 से अधिक छात्र-छात्राएं इस एआई प्रशिक्षण कार्यक्रम में पंजीकृत हो चुके हैं। यह प्रशिक्षण जियो यूनिवर्सिटी के अनुभवी एआई प्रोफेशनलों द्वारा दिया जा रहा है। खुले बाजार में लगभग 15 हजार रुपये मूल्य का यह कोर्स रिलायंस जियो इंफोकॉम द्वारा विद्यार्थियों को पूरी तरह निःशुल्क कराया जा रहा है। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद विद्यालय को ‘एआई रेडी स्कूल’ का प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंतर्गत गूगल जेमिनाई एआई के माध्यम से छात्रों और शिक्षकों को निःशुल्क एआई प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही, रिलायंस जियो इंफोकॉम की ओर से प्रत्येक जियो उपभोक्ता को गूगल जेमिनाई एआई टूल 18 माह के लिए मुफ्त उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 35,100 रुपये बताई जा रही है।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की प्रधानाचार्य  गरिमा शर्मा की भूमिका सराहनीय रही। उन्होंने प्रशिक्षण के पहले ही दिन 40 से अधिक अध्यापकों को इस एआई प्रशिक्षण से जोड़कर शिक्षकों को भी आधुनिक तकनीक से सशक्त किया।

रिलायंस जियो इंफोकॉम उत्तराखंड के जनरल मैनेजर  सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि इस मुहिम की शुरुआत दिसंबर माह में की गई थी और अब तक देशभर के 10 हजार से अधिक स्कूलों को इससे जोड़ा जा चुका है। लक्ष्य है कि आने वाले समय में देश का प्रत्येक स्कूल एआई इनेबल्ड बने।

चार सप्ताह के इस एआई प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यालय की लैब में प्रायोगिक प्रशिक्षण के साथ-साथ घर से ऑनलाइन क्विज की सुविधा भी दी जाती है। कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राएं इसमें भाग ले सकते हैं। एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, बिंदाल की यह पहल न केवल देहरादून बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए भविष्य की शिक्षा की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम मानी जा रही है।

Related posts

मनीष खंडूरी ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा

prabhatchingari

युवाओं से किया गांवों के विकास के लिये समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान

prabhatchingari

हमें “सारथी” बनकर कार्य करना चाहिए, “स्वार्थी” नहीं — आचार्य सौरभ सागर

cradmin

जिलाधिकारी/मेलाध्यक्ष संदीप तिवारी की अध्यक्षता में हुई गौचर मेले की पहली बैठक समपन्न

prabhatchingari

भारत की टेक एक्सपोर्ट स्टोरी 2.0 की दिशा में अग्रसर, विंज़ो अब दुनिया के चार में से तीन टॉप गेमिंग मार्केट्स में लाईव हुआ

cradmin

द आर्यन स्कूल ने अभिभावकों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम किया आयोजित

cradmin

Leave a Comment