Prabhat Chingari
उत्तराखंड

शिव सेना महिला मंडल ने सजाया भक्ति का दरबार

 

देहरादून। नवरात्रि के षष्ठम दिवस के पावन अवसर पर शिव सेना मुख्यालय में कात्यायनी माता का भव्य कीर्तन शिव सेना महिला मंडल द्वारा श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भक्तों ने माता रानी के जयकारों के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

इस अवसर पर शिव सेना प्रमुख गौरव कुमार ने माता रानी से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि नवरात्रि का पर्व शक्ति उपासना का प्रतीक है, जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिव सैनिक एवं महिला मंडल की सदस्याएं उपस्थित रहीं। प्रमुख रूप से कविता आहूजा, शिवम् गोयल, वासु गौरव कुमार, रोहित बेदी, साक्षी परविंदा, निधि बजाज, नीता अग्रवाल, विजयलक्ष्मी गोयल, अनिता चड्ढा, किरन धवन, कीर्ति गोयल, ऋचा भारती, नीता परमार, नीलम देवी, जगतार चड्ढा, लक्ष्य बजाज, सुमित गंभीर, राम अवतार गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम का समापन आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ किया गया।

Related posts

विधानसभा उप चुनाव 2024 को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों ने किया फ्लैग मार्च

prabhatchingari

सीएस आनंदबर्धन ने बद्रीनाथ केदारनाथ धामों में निरीक्षण, दर्शन को लाइन में लगे श्रद्धालुओं को पीने का गर्म पानी मिलना चाहिए

prabhatchingari

अवैध स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, ढाई लाख की कीमत की 8.69 ग्राम स्मैक बरामद

cradmin

सशक्त भू कानून न होने के कारण बाहरी लोगों का उत्तराखंड में दबदबा :- रविंद्र आनंद

prabhatchingari

ग्राफिक एरा पहुंची भारत महा ईवी रैली…

cradmin

‘विरासत की महफिल’ में आज की संध्या रही मशहूर सांस्कृतिक कलाकार ‘मंजरी चतुर्वेदी’ के नाम

prabhatchingari

Leave a Comment