---Advertisement---

ग्राफिक एरा में शिवांश गौड़ बने एडब्लूएस जैम ग्रैंडमास्टर

By: prabhatchingari

On: Thursday, May 1, 2025 4:07 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून, ग्राफिक एरा में आयोजित एडब्लूएस जैम प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपने तकनीकी कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में शिवांश गौड़ ने जैम ग्रैंड मास्टर का खिताब जीता।

आज ग्राफिक एरा के सिल्वर जुबली कन्वेंशन सेंटर में इस रोचक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह अपनी तरह के देश के सबसे बड़े मुकाबले का दूसरा संस्करण है। इसमें ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी व ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के 500 छात्र- छात्राओं ने भाग लिया। इस मुकाबले में छात्र-छात्राओं को विभिन्न वर्गों में असल दुनिया की तकनीकी समस्याएं दी गई थी। उन्हें जेनरेटिव एआई, मशीन लर्निंग व डेटा एनेलिसिस तकनीकों की मदद से इन समस्याओं को हल करना था। इनमें चैटबॉट को सही जानकारी देने के लिए तैयार करने, स्मार्ट वर्चुअल लाइब्रेरियन बनाने, बिना समस्या के साफ्टवेयर अपडेट लागू करने, गलत सेटिंग वाले सिस्टम को पहचानने व कोड की गड़बड़ी व परफोर्मेंस ट्रेक करने जैसी समस्याएं शामिल थीं।

इस अवसर पर ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. नरपिंदर सिंह ने कहा कि जैम प्रतियोगिताएं शिक्षा व प्रोफेशनल दुनिया में सफलता प्राप्त करने में मददगार साबित होंगी। इससे छात्र-छात्राओं में विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त एडब्लूएस प्रमाण पत्र के साथ ही तकनीकी कौशल, टीम में काम करने का अनुभव व प्रतिस्पर्धाओं में दबाव को संभालने का कौशल भी विकसित होगा।

प्रतियोगिता में शिवांश गौड़ ने जैम ग्रैंड मास्टर का खिताब जीता। उन्होंने 2 घंटे 28 मिनट में 602 पाइंट्स हासिल किए। आर्यन चंद ने जैम इनोवेशन एपेक्स के खिताब के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने 3 घंटे 18 मिनट में 594 पॉइंट्स हासिल किए। समयक टियोतिया तीसरे स्थान पर रहे। वे 3 घंटे 56 मिनट में 563 पॉइंट्स हासिल कर जैम मास्टरमाइंड एलीट बने। जैम चैंपियन शिव राय 3 घंटे 50 मिनट व 513 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर रहे। जैम राइजिंग स्टार अर्जुन अहलावत पांचवें स्थान पर रहे। उन्होंने 2 घंटे 17 मिनट में 482 पॉइंट्स हासिल किए। विजयी छात्र-छात्राओं को नगद इनाम व अन्य आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले अश्मित, आर्यन गर्ग, हर्ष कोठारी, गरिमा व अमीषा को भी पुरस्कृत किया गया। इस दौरान ग्राफिक एरा के कम्प्यूटर साइंस एंड इंडस्ट्री- अकेडमिया लीड तेजस्वी घनशाला, एडब्लूएस के ग्लोबल टेक्निकल लीड रोहित व सीनियर कस्टमर इंगेजमेंट मैनेजर इशू मित्रा विशेषज्ञों के तौर पर मौजूद रहे।

प्रतियोगिता का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी ने एमेजॉन वेब सर्विसेज के सहयोग से किया। कार्यक्रम में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. राकेश कुमार शर्मा, डीम्ड यूनिवर्सिटी के प्रो- वाइस चांसलर प्रो. संतोष एस. सर्राफ, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग के डीन डॉ. डी. आर. गंगोडकर, एचओडी डॉ. देवेश प्रताप सिंह, हिल यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के एचओडी डॉ. अनुपम सिंह के साथ शिक्षिका डॉ. आकांक्षा गुप्ता अन्य शिक्षक- शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment