Advertisement

जसपाल राणा मेमोरियल कप में देशभर के शूटरों ने साधा निशाना

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, July 14, 2026 10:02 PM

Google News
Follow Us

 

 

त्रिशूल शूटिंग रेंज में 30 जुलाई तक चलेंगी राइफल-पिस्टल स्पर्धाएं, पूर्व खेल मंत्री नारायण सिंह राणा ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

देहरादून। स्थित त्रिशूल शूटिंग रेंज में आयोजित ‘जसपाल राणा मेमोरियल कप (राइफल/पिस्टल इवेंट्स)-2026’ में देशभर के प्रतिभाशाली निशानेबाज अपनी सटीक निशानेबाजी का दम दिखा रहे हैं। 13 जुलाई से शुरू हुई यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 30 जुलाई 2026 तक चलेगी। प्रतियोगिता का आयोजन एवं संचालन नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) द्वारा किया जा रहा है।

देश के प्रख्यात निशानेबाज स्वर्गीय जसपाल राणा की स्मृति को समर्पित इस प्रतियोगिता में राइफल और पिस्टल स्पर्धाओं के विभिन्न वर्गों में खिलाड़ी पदक जीतने के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। प्रतियोगिता के माध्यम से भारतीय निशानेबाजी में जसपाल राणा के अतुलनीय योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया जा रहा है।

प्रतियोगिता के दौरान आयोजित कार्यक्रम में पूर्व खेल मंत्री नारायण सिंह राणा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने स्वर्गीय जसपाल राणा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भारतीय निशानेबाजी में उनका योगदान सदैव खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि इस तरह की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर देने के साथ-साथ निशानेबाजी खेल को नई पहचान और मजबूती प्रदान करती हैं।

पूर्व खेल मंत्री ने नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) एवं आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह प्रतियोगिता देशभर के उभरते निशानेबाजों के लिए उत्कृष्ट मंच साबित होगी। उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

इस अवसर पर सुभाष राणा (पैरालंपिक कोच), धीरज सिंह, राजेश परमार, प्रेम प्रकाश, अंजन सिंह, अरुण सिंह, नैना राणा, नीता शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment