Advertisement

,

ज्ञान दीप प्रज्वलित करने वाले गुरुओं को श्री राम जानकी स्कूल ने किया नमन…

By: Naveen Joshi

On: Friday, September 5, 2025 11:02 PM

Google News
Follow Us
------

 

 

देहरादून, श्री राम जानकी पब्लिक स्कूल, में  शिक्षक दिवस का आयोजन बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ। विद्यालय की संस्थापिका श्रीमती जानकी शर्मा जी ने इस अवसर पर अपने आदरणीय शिक्षकों— विजयलक्ष्मी,  अर्शदीप कौर,  लक्ष्मी शर्मा,  मंजुला रावत,  एस.के. शर्मा,  वेद वीर सिंह एवं  मोहन पंडित आदि को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित कर सम्मानित किया।

 

इस अवसर पर क्षेत्र की जनप्रतिनिधि पार्षद सुमन बुटोला, पार्षद कुसुम वर्मा, पूर्व पार्षद सुखबीर सिंह बुटोला एवं पूर्व पार्षद रमेश कुमार भी उपस्थित रहे। अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए शिक्षकों की महत्ता पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

 

अध्यापकों ने अपने जीवन के संघर्षों और अनुभवों को बच्चों के साथ साझा किया तथा शिक्षा के महत्व पर प्रेरणादायी विचार प्रस्तुत किए। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने विद्यालय के सुचारु संचालन और समाजहित में किए जा रहे कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

 

 

 

 

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment