Advertisement

विकसित उत्तराखण्ड संकल्प को गति: पंचायतीराज विभाग व आईआईएम काशीपुर के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर

By: Naveen Joshi

On: Saturday, December 6, 2025 7:09 PM

Google News
Follow Us

 

 

देहरादून, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकसित उत्तराखण्ड के विकल्प-रहित संकल्प को साकार करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। पंचायतीराज मंत्रालय, भारत सरकार की केंद्र-पोषित योजना राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत आज पंचायतीराज विभाग, उत्तराखण्ड और भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) काशीपुर के बीच महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

 

निदेशालय पंचायतीराज, देहरादून में हुए इस कार्यक्रम में विभाग की निदेशक निधि यादव आईएएस तथा आईआईएम काशीपुर के डीन प्रो. कुनाल गांगुली ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

एमओयू के तहत आईआईएम काशीपुर द्वारा पंचायतीराज के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, कार्मिकों एवं अधिकारियों को नेतृत्व, प्रबंधन और प्रशासनिक क्षमताओं में वृद्धि के लिए उच्चस्तरीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण मॉड्यूल में शामिल होंगे— सुशासन, नेतृत्व के सिद्धांत,सहभागी नियोजन एवं संसाधन प्रबंधन,डिजिटल एवं ई-गवर्नेंस,पंचायतों का वित्तीय प्रबंधन एवं बजट,समुदाय संवाद व विवाद समाधान,राज्य एवं राज्य से बाहर आधुनिक, तकनीक-आधारित उत्कृष्ट प्रणालियों का अध्ययन। निदेशक निधि यादव ने बताया कि “मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दूरदर्शी सोच और मजबूत प्रशासनिक दृष्टि के परिणामस्वरूप आज यह महत्वपूर्ण एमओयू संभव हो सका है।” कार्यक्रम में उप निदेशक मनोज कुमार तिवारी, संयुक्त निदेशक हिमाली जोशी सहित विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 31, 2026

October 31, 2026

October 31, 2026

October 31, 2026

October 30, 2026

October 30, 2026

Leave a Comment