Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

खरसांई ग्राम पंचायत से प्रधान पद हेतु एक ही नाम होने से शिवानी चौधरी का निर्विरोध प्रधान बनना तय*

*खरसांई ग्राम पंचायत से प्रधान पद हेतु एक ही नाम होने से शिवानी चौधरी का निर्विरोध प्रधान बनना तय*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
विकासखंड कर्णप्रयाग के अन्तर्गत रानीगढ़ पट्टी की खरसांई ग्राम पंचायत से नामांकन प्रक्रिया में प्रधान पद के लिये एक ही नाम का पर्चा दाखिल होने से शिवानी चौधरी निर्विरोध प्रधान बन गई है। खरसांई ग्राम पंचायत के तहत 8 किमी की दूरी पर स्थित सकंड गांव यातायात की व्यवस्था नहीं होने पर जो पिछले सभी चुनावों का बहिष्कार करते आ रहे थे इस बार सकंडवासियों ने भी चुनाव प्रक्रिया में भाग लेते हुऐ गांववासियों ने खरसांई ग्राम पंचायत में शिवानी चौधरी के निर्विरोध प्रधान बनने पर खुशी जताई है। 25 साल पूर्व शिवानी के परिवार में उसके बड्या ससुर प्रताप सिंह चौधरी भी खरसांई के निर्विरोध प्रधान रह चुके हैं। उनके 15 साल बाद अनुसूचित जाति से इन्द्रा देवी भी गांववासियों द्वारा निर्विरोध प्रधान चुनी गई थी।
ग्रेजुएट के साथ – साथ डिप्लोमा होल्डर शिवानी चौधरी के अनुसार उनकी ग्राम पंचायत में रास्ते व पेयजल की गम्भीर समस्या है। हर घर नल योजना तहत आधे से अधिक लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। सकंड गांव के लोग सड़क की मांग को लेकर आज तक हर चुनाव का बहिष्कार करते आ रहे हैं। इन सभी समस्याओं के समाधान के लिये संवंधित अधिकारियों से मिलकर कार्ययोजना तैयार की जायेगी। शिवानी के निर्विरोध प्रधान बनने पर पूर्व प्रधान प्रमिला देवी, परमवीर सिंह, रमेश सिंह, बादर सिंह, बीरेंद्र बिष्ट, लखपत सिंह, नवीन सिंह, दिगम्बर बिष्ट, दीपक रावत, मनवर सिंह आदि ने खुशी व्यक्त की है।

Related posts

रमेश सिंह गड़िया ने उत्तराखंड जलागम निदेशालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया

prabhatchingari

PM,व, CMके जन्मदिवस को मेरी माटी मेरा देश को सेवा पखवाडा के रुप में आयोजन किया जाऐगा

prabhatchingari

सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ताओं में ग्राफिक एरा के कुलपति शीर्ष पर

prabhatchingari

श्री सत्य साई मंदिर सुभाष नगर से निकाली गई पूजित अक्षत कलश शोभा यात्रा

prabhatchingari

हिमालय संरक्षण के लिए गठित होगी विशेष कमेटी: सीएम धामी

prabhatchingari

अभाविप राष्ट्रीय अधिवेशन में पहुँची रानी अब्बक्का कलश यात्रा, हुआ भव्य स्वागत

cradmin

Leave a Comment