Advertisement

नकल विरोधी कानून के तहत जांच तेज, हरिद्वार पहुँची SIT

By: Naveen Joshi

On: Saturday, September 27, 2025 10:30 PM

Google News
Follow Us

 

मुख्य आरोपी के घर की तलाशी, अभ्यर्थियों संग जनसंवाद

 

देहरादून/हरिद्वार, UKSSSC द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय पदों की प्रतियोगी परीक्षा में प्रश्नपत्र आउट होने के मामले में गठित विशेष जांच टीम (SIT) ने शुक्रवार को जांच की गति तेज करते हुए हरिद्वार का रुख किया।

 

टीम ने सबसे पहले कलेक्ट्रेट परिसर में अभ्यर्थियों और आम नागरिकों से जनसंवाद कर परीक्षा से जुड़ी जानकारियां जुटाईं। इस दौरान अभ्यर्थियों ने अपने सुझाव भी साझा किए, जिन्हें जांच रिपोर्ट में सम्मिलित किया जाएगा।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए SIT ने न्यायालय से सर्च वारंट प्राप्त कर मुख्य अभियुक्त खालिद के हरिद्वार स्थित आवास की तलाशी ली। तलाशी के दौरान परीक्षा से संबंधित अहम साक्ष्य बरामद किए गए।

 

इसके उपरांत टीम ने बहादुरपुर जट स्थित परीक्षा केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया और परीक्षा ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए।

SIT अधिकारियों ने बताया कि जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ाई जा रही है। अभ्यर्थियों की शंकाओं का समाधान कर उनके सुझावों पर भी गंभीरता से विचार किया जा रहा है।

 

 

 

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment